{"_id":"5bf1bbe1bdec2269c33c6437","slug":"181542568929-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भटपुरवा में चूल्हे की चिंगारी से दो घरों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भटपुरवा में चूल्हे की चिंगारी से दो घरों में लगी आग
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
सजेती (कानपुर)। थानाक्षेत्र के यमुना तटवर्ती गांव भटपुरवा (समुही) में रविवार की दोपहर एक मकान में आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गांववालों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इस दौरान पड़ोस के एक अन्य मकान में आग से आंशिक क्षति हुई।
गांव निवासी जंगबहादुर ने बताया कि रविवार सुबह वह पत्नी-बच्चों के साथ खेतों पर गया हुआ था। दोपहर करीब 12.30 बजे के आसपास उसके मकान में रखे छप्पर से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया। गांववालों ने हैंडपंप के सहारे आग बुझानी शुरू की। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान पड़ोसी हरदौल के मकान में रखा छप्पर भी चपेट में आकर जल गया।
घर पर आग लगने की जानकारी होने पर जंगबहादुर और उसकी पत्नी-बच्चे भागकर मौके पर पहुंचे। तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। जंगबहादुर ने बताया कि आग से घर में रखे कपड़े, अनाज व अन्य सामान के साथ ही 5 हजार रुपये नगद और जेवर-बर्तन भी जल गए हैं। वहीं, पड़ोसी हरदौल का छप्पर जलने से नुकसान हुआ। गांववालों के मुताबिक, आग शायद चूल्हे की चिनगारी से लगी है।