फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   नहर में खांदी कटने से कई बीघे फसल बर्बाद

नहर में खांदी कटने से कई बीघे फसल बर्बाद

Fri, 12 Oct 2018 01:00 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
नहर में खांदी कटने से कई बीघे फसल बर्बाद
भीतरगांव (कानपुर)। कस्बे के गांव विजानखेड़ा (साढ़) के पास बीती बुधवार की रात नहर पटरी में खादी कटने से कई बीघे खेत जलमग्न हो गए। जिससे खेतों पर खड़ी खरीफ की फसलों को नुकसान होने की आशंका है। वहीं, नहर पटरी पर खांदी होने की जानकारी मिलते गांव के किसान फावड़े लेकर पहुंच गए और सुबह तक खांदी की मरम्मत कर दी।
विज्ञापन

साढ़ इलाके से निकली रामगंगा नहर की पटरी पर असवानगर के सामने खांदी कट जाने से पानी बहकर विजानखेड़ा गांव के आसपास खेतों में भरने लगा। तकरीबन 50 बीघे से अधिक खरीफ की धान, ज्वार-बाजरा, तिल, उड़द और अन्य फसलों में पानी भर गया। किसानों ने बताया कि खरीफ की फसलें अब पकी खड़ी हैं। जिससे पानी भर जाने से उनको नुकसान पहुंचना तय है।
विज्ञापन

किसानों चंद्रपाल, रामप्रताप, रंगीलाल और किशनपाल ने बताया कि नहर पटरी कट जाने की जानकारी रात में ही हो गई। सभी लोगों ने मिलकर बंद करने की योजना बनाई। बताया कि भोर पहर सभी लोग फावड़े-तसले लेकर मौके पर पहुंचे और कटी हुई नहर पटरी की खांदी में मिट्टी डालकर बंद कर दिया। गांववालों ने बताया कि इस जगह पर नह की पटरी कमजोर हो चुकी है। जिससे अक्सर खांदी कट जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed