{"_id":"5bb51a66867a557f5742ec97","slug":"181538595430-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौरंगा के पात्रों को नहीं मिली शौचालय निर्माण की राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौरंगा के पात्रों को नहीं मिली शौचालय निर्माण की राशि
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर (कानपुर)। मंगलवार को तहसील सभागार में एसडीएम मीनू राणा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में विकास विभाग, पुलिस और राजस्व से संबंधित मामलों की सुनवाई हुई। कुल 118 शिकायतें दर्ज की गईं इनमें मात्र दो का मौके पर निस्तारण कराया गया।
नौरंगा गांव पंचायत निवासी मीना देवी, जयगोपाल, रामदेवी, कुसमा देवी, अमर पाल, सकीना बानो, मदीना, चुन्नी और कुसमा देवी आदि ने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत उन लोगों ने शौचालय के लिए आवेदन किया था। बताया कि बीते 4 जून 2018 को खंड विकास अधिकारी भीतरगांव और पंचायत सचिव ने सर्वेक्षण किया था, जिसमें सभी लोग पात्र पाए गए थे। बताया कि आजतक उनके खातों में शौचालय निर्माण के लिए धन नहीं भेजा गया है। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान प्रति लाभार्थी से दो हजार रुपये की मांग कर रहा है। एसडीएम ने खंड विकास अधिकारी को मामले की जांच देने के साथ स्पष्ट रिपोर्ट मांगी।
कई अन्य गांवों से भी शौचालय निर्माण और प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभार्थियों से अवैध वसूली किए जाने, नाली-खड़ंजा निर्माण और हैंडपंपों के रिबोर में धांधली किए जाने संबंधी शिकायतें दर्ज कराई गईं। विकास विभाग की सबसे अधिक 33 शिकायतें दर्ज हुईं। जबकि, दूसरे नंबर पुलिस से संबधित 29, तीसरे नंबर पर राजस्व की 27 और चौथे नंबर पर राशन वितरण से संबंधित अनियमितता संबंधी 10 शिकायतें दर्ज कराई गईं। जबकि, विद्युत, कृषि विभाग, राजकीय नलकूप, नहर, जल निगम, नगर पालिका, शिक्षा, चकबंदी, चिकित्सा और समाज कल्याण विभाग से भी संबंधित शिकायतें दर्ज हुईं। तहसीलदार अमित गुप्ता और खंड विकास अधिकारी गंगाराम यादव ने भी शिकायतें सुनीं। इस दौरान एसडीएम मीनू राणा ने बीते 1 अक्तूबर को राजकीय बालिका इंटर कालेज में आयोजित की गई चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए।