फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   नशेबाज के आतंक से पलायन कर गई महिला

नशेबाज के आतंक से पलायन कर गई महिला

Wed, 25 Jul 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
नशेबाज के आतंक से पलायन कर गई महिला
भीतरगांव (कानपुर)। पुलिस चौकी साढ़ के चिरला गांव में एक नशेबाज अधेड़ के भय से बेवा महिला अपने बच्चों के साथ घर पर ताला बंद करके पलायन कर गई है। वह अपने मायके में रह रही है। आरोप है कि शराबी अधेड़ लोगों के घरों पर पत्थर फेंक कर मारपीट करता है। इधर, शिकायत करने पर पुलिस समझौता करवा देती है।
विज्ञापन

गांव निवासी नजबुन ने बतायाकि उसके पति हफीज की कुछ दिन पहले मौत हो चुकी है। वह परेशान और दुखी है। इधर उसका पड़ोसी रहीश आजाद हुसैन (45) आएदिन शराब पीकर उसके दरवाजे पर गाली-गलौज करता है। विरोध करने पर पथराव करने लगता है। मोहल्ले के अन्य लोगों ने बताया कि आजाद रात में अक्सर शराब के नशे में लोगों के घरों पर पत्थर फेंकता है, जिससे सभी परेशान हैं।
विज्ञापन

बताया कि कई बार इसकी सूचना यूपी 100 डायल और पुलिस चौकी साढ़ में दी गई लेकिन, पुलिस कार्रवाई करने की जगह समझौता करवा देती है। मंगलवार की दोपहर आरोपी अधेड़ ने मोहल्ले में पथराव किया। पुलिस समझा-बुझाकर लौट गई। इससे तंग आकर बेवा जरूरी सामान लेकर परिवार के साथ अपने मायके खिदिरपुर (बिंदकी) फतेहपुर चली गई है। जबकि, उसके मकान पर ताला बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़ चौकी इंचार्ज राजकुमार सिंह ने बताया कि वह हाल ही में चौकी पर आए हैं। उनके सामने चिरला गांव की समस्या नहीं आई है। बताया कि नजबुन नाम की महिला केघर में ताला बंद करके पलायन की जानकारी नहीं है। बताया कि वह नजबुन को बुलवाकर उसकी समस्या सुनेंगे और आवश्यक कार्रवाई भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed