{"_id":"5b4e468e4f1c1b51748b5927","slug":"181531856526-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेकों पर सीओ व तहसीदार ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ठेकों पर सीओ व तहसीदार ने की जांच
Updated Wed, 18 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। सोमवार को सीओ व तहसीलदार ने संयुक्त अभियान चलाकर शराब ठेकों पर छापेमारी कर पड़ताल की। हालांकि, इस दौरान सब कुछ ठीक मिला। ठेकों के सेल्समैनों को निर्धारित समय व ब्रांड की शराब बेचने की हिदायत दी गई। वहीं पॉलिथीन के खिलाफ भी दोनों अफसरों ने दुकानों पर छापामार अभियान चलाया।
प्रदेश सरकार द्वारा पॉलिथीन प्रतिबंधित किए जाने के बाद सोमवार का तहसीलदार राजीव उपाध्याय व सीओ रामकृष्ण मिश्र ने कस्बे में कई दुकानों पॉलिथीन जब्त की। साथ ही दोबारा पकड़े जाने पर दुकानदारों को एक लाख रुपये का जुर्माना किए जाने के साथ ही मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी। तहसीलदार मजिस्ट्रेट राजीव उपाध्याय ने पुलिस क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण मिश्रा, कोतवाल सुशील कुमार सिंह, अपराध निरीक्षक मो. यूसुफ खां, सबइंस्पेक्टर राजेश बाबू, विकास राय, अशोक कुमार सहित भारी पुलिस बल के साथ रसूलाबाद के दुकानदारों के यहां भारी मात्रा में पॉलिथीन बरामद की। वहीं दोनों अफसरों ने ठेकों को भी पुलिस बल के साथ चेक कर निर्धारित समय व ब्रांड के शराब की बिक्री करने की हिदायत सेल्समैनों को दी।