{"_id":"5ac126704f1c1bc1618b4e5b","slug":"181522607728-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्रों में आज से गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्रों में आज से गेहूं की खरीद
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। किसानों का गेहूं खरीद के लिए सरकारी क्रय केंद्रों पर तैयारी पूरी कर ली गई है। दो अप्रैल यानी सोमवार से खरीद शुरू कर दी जाएगी। रविवार को जिला खाद्य अधिकारी ने केंद्रों का दौरा कर प्रभारियों को व्यवस्थाएं चाकचौबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि खरीद केंद्रों पर संसाधन दुरुस्त रखने के लिए सख्त निर्देश हैं, ताकि किसानों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि आढ़तियों व बिचौलियों के दखल पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्रदेश सरकार ने किसानों से गेहूं खरीद के लिए जिले को 25 हजार मिट्रिक टन का लक्ष्य दिया है। खरीद लक्ष्य 15 जून तक पूरा किया जाना है। सरकार ने प्रति क्विंटल 1735 रुपये गेहूं का मूल्य निर्धारित किया है। किसानों का गेहूं खरीदने के लिए फिलहाल जिले में 53 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि जरूरत पर अन्य केंद्र भी खोले जाएंगे। इसके लिए विपणन एजेंसियों को कह दिया गया है।
जिलाधिकारी ने जिला खाद्य विपरण अधिकारी को गेहूं खरीद केंद्रों पर आने वाले किसानों को ठंडा पानी, बैठने के लिए पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने साफ कहा कि जो किसान गेहूं बेचने आए, उन लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। जिला विपणन अधिकारी ने केंद्र प्रभारियों को इलेक्ट्रानिक तराजू दुरुस्त रखने व
विज्ञापन
बैनर लगाकर खरीद करने के निर्देश जारी किए हैं। सोमवार सुबह 10 बजे से सभी केंद्र खुल जाएंगे। केंद्रों में शाम पांच बजे तक गेहूं किसानों से खरीदा जाएगा। जिला खाद्य अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि केंद्रों में तैयारियों पूरी हो गई हैं। माल की ढुलाई के लिए किसान को मजदूरी वहन करनी होगी। इसका भुगतान गेहूं के भुगतान के साथ किसान को उनके खातों में कर दिया जाएगा। यह केंद्र 15 जून तक खुले रहेंगे।
जिला खाद्य विपरण अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि जिन किसानों का पंजीकरण नहीं हुआ है, वह खरीद केंद्र पर खतौनी, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो कापी और एक खुद की फोटो लेकर आएं और अपना पंजीकरण करा सकते है।
53 केंद्रों पर आज से गेहूं खरीद शुरू
- जिला खाद्य अधिकारी ने केंद्रों का दौरा कर प्रभारियों को संसाधन दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
- किसान को माल ढुलाई का खर्च वहन करना होगा, बाद में राशि उसके खाते में पहुंचेगी
अमर उजाला ब्यूरो