फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ट्रक की टक्कर से चालक की मौत

ट्रक की टक्कर से चालक की मौत

Fri, 16 Feb 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर दूसरे ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से ट्रक चालक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरा गढ़िवा गांव का अनीस अहमद (25) पुत्र रजीबुल हक गुरुवार की रात कबरई (महोबा) से ट्रक में गिट्टी लेकर लौट रहा था।

बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिंदवारी कस्बे के नजदीक ढाबे के पास वह ट्रक खड़ा करके नीचे उतर रहा था तभी पीछे की तरफ से आ गए तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने वाला चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


आसपास मौजूद लोगों ने उसे आनन-फानन पीएचसी तिंदवारी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भाई सईद अहमद ने बताया कि अनीस की शादी हथगांव (फतेहपुर) थाना क्षेत्र के डगडगी गांव में तय हो गई थी। जुलाई में बारात जानी थी। तिंदवारी थाने में अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed