{"_id":"5a8722574f1c1b187e8b68d6","slug":"181518805591-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में 16 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में 16 घायल
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। अलग-अलग मार्ग हादसों में दो टीचर समेत 13 लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
कमासिन थाना क्षेत्र के छिलोलर गांव का रामसेवक (40) पुत्र कल्याण यादव अपने रिश्तेदार जितेंद्र यादव (28) पुत्र वासदेव के साथ इलाज कराने शहर सीमा पर स्थित पल्हरी गांव आया था। गुरुवार को शाम गांव लौटते समय शहर देहात कोतवाली क्षेत्र के भिम्मा का पुरवा के नजदीक बाइक का टायर बर्स्ट हो जाने से दोनों गिरकर घायल हो गए।
यूपी-100 ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। एक अन्य घटना में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सातर गांव का राजकरन (20) पुत्र बलवीर अपने रिश्तेदार चरन (22) व तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोखरही गांव निवासी राहुल (16) के साथ बाइक पर कमासिन से लौटते समय सामने से आ रहे ट्रक को साइड देते समय तीनों खंती में गिरकर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव का धर्मराज (28) पुुत्र शिव प्रसाद अपने पड़ोसी बृजेश (25) पुत्र परदेसी के साथ गुरुवार को शाम बिसंडा से लौटते समय गांव के नजदीक बाइक से गिरकर घायल हो गए। एक अन्य घटना में गिरवां थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव का बलवीर (25) पुत्र रामनरेश निवादा गांव निवासी अपने ममेरे भाई अमन (13) के साथ खत्री पहाड़ खेत देने जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रहे ट्रक की टक्कर से दोनों घायल हो गए। दूसरी घटना में कमासिन थाना क्षेत्र के खटान गांव की सरोज (10) पुत्र नवराज यादव गुरुवार को शाम खेत से घर लौटते समय बोलेरो की टक्कर से घायल हो गई।
विज्ञापन
उधर, राजकीय इंटर कालेज मटौंध के टीचर भगौती प्रसाद वर्मा व धीरेंद्र कुमार गुरुवार को शाम परीक्षा खत्म होने के बाद उत्तर पुस्तिका जमा करने यहां आ रहे थे। झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाइवे पर केन नदी पुल के नजदीक मवेशी के बाइक से टकरा जाने पर दोनों घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य घटना में अतर्रा थाना क्षेत्र के नंदना गांव का रामशरन (32) पुत्र रामू गुरुवार को शाम मजदूरी करके साइकिल पर घर लौट रहा था। नेशनल हाइवे पर तथागत पब्लिक स्कूल के पास सामने से आ रही बाइक से टकरा कर घायल हो गया।