फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ओवरलोडिंग में 50 बालू लदे ट्रक पकड़े

ओवरलोडिंग में 50 बालू लदे ट्रक पकड़े

Wed, 13 Sep 2017 12:43 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
ओवरलोडिंग में 50 बालू लदे ट्रक पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। नेशनल हाईवे पर मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ बाईपास में परिवहन व खनिज विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लगभग 50 बालू से ओवरलोड ट्रकों का चालान किया। भनक पाकर कई ट्रक गांवों में या मुख्य सड़क से इधर-उधर जा घुसे। उन्हें भी तलाश कर पकड़ा गया। एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद यादव, एआरटीओ सुरेश यादव, खनिज अधिकारी आरपी सिंह ने कहा कि ओवरलोडिंग अभियान के विरुद्ध कार्रवाई चलती रहेगी।

वहीं नरैनी प्रतिनिधि के मुताबिक मध्य प्रदेश की सीमा से सटे बिल्हरका के घाटों में अवैध बालू खनन की जानकारी पर पुलिस ने दबिश दी। बालू माफियाओं ने ट्रक खड़ाकर रास्ता रोक दिया। मौके से एक ट्रक को बरामद किया है। पुलिस अवैध बालू खनन में लिप्त लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


बिल्हरका गांव में केन नदी घाटों में मध्य प्रदेश के बरौली और मीना गांवों में बालू माफिया अवैध खनन कर रहे थे। कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात छापा मारा। बालू माफियाओं ने ट्रक आड़े-तिरछे खड़े कर रास्ता रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 40 ट्रैक्टर मध्य प्रदेश की सीमा में नदी पार कर भाग गए। मौके पर बालू भरा एक ट्रक बरामद हुआ। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि खनन में शामिल लोगों की जानकारी की जा रही है। सभी के खिलाफ रिपोर्ट लिखी जाएगी। रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को भेजी गई है।

- अवैध बालू खनन की जानकारी पर पुलिस ने दबिश दी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed