{"_id":"599b32d74f1c1b60338b4616","slug":"181503343319-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, किशोरी की मौत, 18 गायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, किशोरी की मौत, 18 गायल
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। भदई अमावस्या पर गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली हादसे का शिकार हो गई। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बाइक सवार को बचाने में ट्रैक्टर-ट्राली डिवाइडर से टकराकर पलट गई। ट्रैक्टर-ट्राली में पचास लोग थे। पुलिस ने लोगों की मदद से ट्राली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजवाया। हादसे में एक किशोरी की मौत हो गई। घायल 15 लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
शहर कोतवाली के अजराइलखेड़ा गांव निवासी ग्रामीण सोमवार सुबह कोतवाली के गांव जानकीखेड़ा निवासी अशोक की ट्रैक्टर-ट्राली से जाजमऊ घाट जा रहे थे। अशोक ट्रैक्टर चला रहा था। जिला अस्पताल में भर्ती ग्रामीणों ने बताया कि करीब ग्यारह बजे हाईवे पर गंगाघाट थानाक्षेत्र के गहरा के सामने बाइक सवार को बचाने में चालक अशोक नियंत्रण खो बैठा। ट्राली डिवाइडर से टकराकर पलट गई। चीख पुकार सुनकर आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। गंभीर रूप से घायल
अजराइलखेड़ा निवासी राधेलाल की बेटी सन्नो (15) की जिला अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। बहन शालिनी व रागिनी को हल्की चोटें आईं। गांव निवासी मुनेश्वर (50), सोनी (16) पुत्री शितलू, भाग्यवती (45) पत्नी नन्हेलाल, ज्योति (18) पुत्री बुद्धीलाल, मंशा (15) पुत्री बाबूलाल उसका भाई छोटू (17), आरती (15) पुत्री ऊदन व उसका बेटा राजेंद्र (18), मोनी (14) पुत्री शीतल, गंगादेई पत्नी फूलचंद्र व उसकी बेटी पूजा, केतकी (55) पत्नी महावीर, प्रियंका (16) पुत्री जगदेवन, रूबी (14) पुत्री राजकुमार, संदीप (5) पुत्र नन्हक्के, महेश (20) पुत्र प्रसून के अलावा राजेश पुत्र महादेव का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। अन्य दो दर्जन से अधिक लोगों को मामूली चोटें आई हैं। प्राथमिक इलाज के वे घर चले गए। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, किशोरी की मौत, 15 घायल
हाईवे पर गहरा गांव के पास बाइक सवार को बचाने में हादसा
भदई अमावस्या पर गंगा स्नान करने जा रहे थे सभी लोग