{"_id":"595e88064f1c1b617b8b4629","slug":"181499367430-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर किया शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर किया शोषण
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। शहर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी महिला से शादी का झांसा देकर युवक ने शोषण किया। महिला ने जब शादी की बात कही तो युवक ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने डीएम व एसपी से शिकायत की है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला का आरोप है कि उसके बच्चे न होने से सात साल पहले पति ने उसे छोड़ दिया था। पति के छोड़ने के बाद महिला मजदूरी कर जीवन यापन कर रही थी। करीब पखवारे भर पहले शहर कोतवाली के सिकंदरपुर सरोसी निवासी युवक से उसकी मुलाकात हुई। दोनों में बातचीत होने लगी। युवक ने महिला का फोन नंबर ले लिया और रात-दिन बात होने लगी। इस दौरान युवक ने महिला से शादी करने की बात कही और उसके साथ कई बार संबंध बनाए।
महिला ने जब युवक से शादी की बात कही तो उसने उसे पीट दिया। शिकायत करने पर मार डालने की धमकी दी। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। कोतवाली पुलिस के सुनवाई न करने पर महिला ने एसपी व डीएम को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर किया शोषण
शादी का दबाव बनाया तो की मारपीट