{"_id":"59481cbe4f1c1b614b8b45e1","slug":"181497898174-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार की टक्कर से वृद्ध की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कार की टक्कर से वृद्ध की जान गई
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पुरवा। तहसील गेट के सामने वृद्ध को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने गाड़ी छोड़कर भाग रहे चालक को पीट दिया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुरवा कोतवाली के कटरा गांव निवासी श्रीकृष्ण (70) बेटे राजू के साथ सोमवार को पुरवा तहसील आए थे। उन्हें अपनी जमीन की खतौनी निकलवानी थी। राजू ने पिता श्रीकृष्ण को तहसील गेट के किनारे उतार दिया और बाइक किनारे खड़ी कर खतौनी लेने के चला गया। तभी तहसील गेट के अंदर से निकल रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने श्रीकृष्ण को टक्कर मार दी। तेज टक्कर लगने से श्रीकृष्ण उछलकर काफी दूर जा गिरा। पुलिस ने वृद्ध को आनन-फानन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसी बीच स्कार्पियो चालक ने भागने का प्रयास किया तो भीड़ ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और पिटाई कर दी।
पकड़े गए चालक ने अपना नाम धर्मेेंद्र निवासी गांव सहवासपुर जिला औरैया बताया। चालक धर्मेंद्र ने बताया कि वह कसबे में पड़ रही गैस पाइप लाइन का काम देखता है। गैस पाइप लाइन के काम से तहसील आया था। मृतक की पत्नी शांती की दस साल पहले मौत हो चुकी है। मृतक के तीन बेटे हैं। तीनों का विवाह हो चुका है। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि चालक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
कार चालक को भीड़ ने पीटा, गिरफ्तार
बेटे के साथ खतौनी तहसील गया था