फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   18 villages of Kanpur will be included in the municipal limits, Millions of people will be benefitted

अब गांव भी बनेंगे शहर: नगर निगम में जुड़ने वाले 18 गांवों में मिलेंगी शहरी सुविधाएं, लाखों की अबादी होगी लाभान्वित

Mon, 16 May 2022 09:05 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 16 May 2022 09:05 AM IST
सार

शासन के निर्देश पर नगर निगम ने सीमा विस्तार का मसौदा तैयार किया है। साथ ही, वार्डों की संख्या भी बढ़कर 125 होने के संकेत दिए गए हैं। इस कदम को निकाय चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है, जो आगामी नवंबर में प्रस्तावित हैं।

विज्ञापन
18 villages of Kanpur will be included in the municipal limits, Millions of people will be benefitted
नगर निगम कानपुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के मेहरबान सिंह का पुरवा सहित 18 गांवों के करीब दो लाख लोगों को शहर जैसी सुविधाएं मिलेंगी। शासन के निर्देश पर इन गांवों को नगर निगम सीमा में शामिल करने का मसौदा तैयार किया गया है। इससे करीब दो लाख ग्रामीण लाभान्वित होंगे। निकाय चुनाव से पहले शहर में वार्डों की संख्या भी 110 से बढ़कर 125 होने के संकेत दिए गए हैं।  इसे निकाय चुनावों से भी जोड़कर देखा जा रहा है, जो आगामी नवंबर में प्रस्तावित हैं। 267 वर्ग किलोमीटर के नगर निगम सीमा क्षेत्र में 110 वार्ड हैं।

विज्ञापन

2011 की जनगणना के  अनुसार शहर में मतदाताओं की संख्या 27.50 लाख थी। मौजदा समय में मतदाताओं की संख्या बढ़कर करीब 32 लाख हो गई है। नगर निगम का सीमा विस्तार होने से संख्या में और इजाफा होगा। एक वार्ड में औसतन 25000 मतदाता होते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार बढ़ी आबादी को समायोजित करने के तीन विकल्पों पर विचार किया जा सकता है, पहला वार्डों की संख्या बढ़ाना, दूसरा परिसीमन में फेरबदल और तीसरा, मौजूदा वार्डों में ही बढ़े हुए मतदाताओं को समायोजित करना। 

विज्ञापन

हालांकि, साढ़े चार साल पहले हुए निकाय चुनाव में परिसीमन में फेरबदल हुआ था। रिकाॅर्ड के अनुसार निकाय चुनाव में 10-10 साल में वार्डों का परिसीमन बदलता रहा है। इसलिए इस बार परिसीमन बदलने के बजाय शहर में बढ़े हुए मतदाताओं को उन्हीं वार्डों में समायोजित करने का विचार है। साथ ही, संभावित सीमा विस्तार में शामिल होने वाले गांवों को आसपास के वार्डों से जोड़ते हुए वार्डों की संख्या बढ़ाए जाने की संभावना है।

कमेटी का गठन किया गया
शासन के सीमा विस्तार संबंधी आदेश के मद्देनजर नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने इसके लिए कमेटी गठित की है। इस कमेटी में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अनिरुद्ध कुमार, नगर निगम के सचिव राधेश्याम पटेल, नक्शा अधीक्षक मुकेश अग्निहोत्री, जोन-2, 5 और 6 के जोनल प्रभारी शामिल हैं। नक्शा अधीक्षक ने बताया कि कमेटी ने नगर निगम सीमा के आसपास के गांवों में उपलब्ध सुविधाओं, आबादी, जीवनस्तर आदि के मद्देनजर 18 गांवों को नगर निगम सीमा में शामिल करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इनमें प्रस्तावित न्यू कानपुर सिटी क्षेत्र, चकेरी क्षेत्रस सचेंडी क्षेत्र के गांव भी शामिल हैं।

वार्डों की संख्या बढ़ाने पर कैबिनेट की मुहर
बड़े शहरों में वार्डों की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव पर पांच दिन पहले कैबिनेट ने मुहर लगाई है। स्वीकृत प्रस्ताव के अनुसार वार्डों की संख्या बढ़ाकर अधिकतम 125 की जा सकती है।

विज्ञापन

शहर में शामिल होंगे ये गांव
मेहरबान सिंह का पुरवा, पनका बहादुर नगर, गंगपुुर चकबदा, संभलपुर, सिंहपुर कछार, गंभीरपुर कछार, ख्यौरा कटरी, नारामऊ कछार, मर्दनपुर, नगवां, धुरवाखेड़ा, कोरिया, जरकला, मकसूदाबाद, नसेनिया, बहेड़ा, भौतीखेड़ा, भौंती प्रतापपुर।

नगर निगम सीमा विस्तार का प्रस्ताव तैयार हो गया है। इसे जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। -शिवशरणप्पा जीएन, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed