फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   18 mud houses collapse in the rain, an innocent child dies in Shivli, four injured

Kanpur News: बारिश में 18 कच्चे घर ढहे, शिवली में मासूम की मौत, चार घायल

Wed, 02 Sep 2026 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 02 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
18 mud houses collapse in the rain, an innocent child dies in Shivli, four injured
कानपुर देहात/शिवली। रुक-रुककर कई दिनों से बारिश हो रही है। सोमवार रात हुई बारिश से घर गिरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। जनपद में 18 कच्चे घर ढहने की सूचना है। शिवली के जसापुरवा में कच्चा घर ढहने से मलबे में दबकर सात माह की मासूम की मौत हो गई जबकि बुजुर्ग दंपती समेत चार लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जसापुरवा में भिक्कू लाल राजपूत का कच्चा घर है। रक्षाबंधन पर कन्नौज के तिर्वा कनौली पट्टी से बेटी शिखा पत्नी शिवांश सात माह की बेटी शानवी के साथ आई थीं। वहीं, कहिंजरी रसूलाबाद से दूसरी बेटी कांति की 17 वर्षीय बेटी शगुन पुत्री रामबाबू आई थी। सभी कच्चे घर में लेटे थे। मंगलवार सुबह लगभग छह बजे बारिश के दौरान कच्चे घर की छत ढह गई। भिक्कू लाल (75), उनकी पत्नी सोमवती (75), पुत्री शिखा (30), नातिन शानवी (सात माह) और शगुन (17) मलबे में दब गए।
विज्ञापन

तेज आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर सभी को मलबे से निकाला और सीएचसी शिवली ले गए। वहां डॉक्टर ने शानवी को मृत घोषित कर दिया गया। हालात नाजुक होने पर सोमवती को कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मासूम बालिका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इधर जानकारी पर राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला और एसडीएम प्रतिभा मिश्रा जसापुरवा गांव पहुंचें। राज्यमंत्री ने एसडीएम को आवश्यक निर्देश दिए। राज्यमंत्री ने बताया कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................
फोटो- 14 निनायां में घर गिरने के बाद मलबा हटाते गृहस्वामी। संवाद
फोटो- 20 डेरापुर के भड़ावल में बारिश के दौरान ढही कच्ची छत व मलबे में दबा गृहस्थी का सामान। संवाद
अकबरपुर तहसील क्षेत्र में 16 कच्चे घर ढहे
कानपुर देहात/सरवनखेड़ा। लगातार हो रही बारिश के चलते सोमवार रात अकबरपुर तहसील क्षेत्र में घर गिरी की 16 घटनाएं हुई जबकि अन्य तहसीलों में और चार कच्चे घर ढह गए। अकबरपुर तहसील के सेरुआ टप्पा सैंथा में बड़कन, श्रीमती, महावीर, अमर, उदयभान, राजेंद्र, भौजीलाल, विरजू प्रजापति, कुलदीप, राजू, विमला व पवन पांडेय के कच्चे घर आंशिक तौर पर ढह गए। वहीं, निनाया गांव में अभिषेक सक्सेना का कच्चा घर ढह गया। अभिषेक ने बताया कि पत्नी प्रमिला व बेटे अर्थव के साथ रक्षाबंधन पर मायके गई थीं। सोमवार की रात वह उसकी मां कमला देवी, बहन पूजा बाहर बरामदे में सो रहे थे। रात डेढ़ बजे के करीब बारिश के दौरान कच्ची छत ढह गई। इसी प्रकार रूरा के कारी-कलवारी में शैलेंद्र कुमार, अनुज व गुड्डी देवी की कच्ची छत गिर गई। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के लोग बाहर बरामदे में थे। इधर डेरापुर तहसील तहसील के भड़ावल गांव में भूरी देवी पत्नी विशंभर के कच्चे घर की छत ढह गई। भूरी ने बताया कि पूर्व में बरामदा क्षतिग्रस्त हो गया था तो गृहस्थी का सामान कमरे में रख दिया था। वह पड़ोस के टिनशेड में लेटी थी। भोर में कच्ची छत ढह गई। लेखपाल वर्षा सिंह ने नुकसान का आकलन किया। तहसीलदार देशराज भारती ने बताया कि जांच कराकर नियमानुसार आर्थिक मदद दी जाएगी।

...............................
बिजली गिरने से घर के बाहर बंधी भैंस मरी
रसूलाबाद। क्षेत्र के मल्लाहन पुरवा में सोमवार रात बारिश के दौरान बिजली गिरने से रामकुमार उर्फ पप्पू की घर के बाहर बंधी भैंस चपेट में आ गई। बिजली की गरज-चमक पर रामकुमार बाहर नहीं निकले। करीब एक घंटे बाद वह उठकर बाहर आए तो भैंस मरी मिली। रामकुमार ने बताया कि लेखपाल को सूचना दी। तहसीलदार पंकज उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed