{"_id":"5d8642c88ebc3e93ab3b7cca","slug":"18-month-old-baby-girl-dead-body-found-near-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: मां के साथ नाना के यहां आई बच्ची की लाश मिलने से मचा हड़कंप, सिर पर गंभीर चोट का निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: मां के साथ नाना के यहां आई बच्ची की लाश मिलने से मचा हड़कंप, सिर पर गंभीर चोट का निशान
Sat, 21 Sep 2019 09:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 21 Sep 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
घर के पास एक स्कूल में मिली थी मासूम प्रज्ञा की लाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के फतेहपुर चौरासी में नाना के घर के बाहर बरामदे में घुटनों के बल खेल रही बच्ची घायलावस्था में मिली, जिसको चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस बच्ची के सिर पर चोट के निशान होने पर किसी वाहन से टकराने की आशंका जता रही है को मृतका ने हत्या की आशंका जताई है।
मृतका के नाना की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी गुरुदासपुर निवासी देवी प्रसाद पाल के यहां उसकी विवाहित बेटी सरोजनी देवी हरदोई जिले के मल्लावां थानांतर्गत ठठिया नारायणपुर गांव से कुछ दिन पहले आई थी।

सरोजनी की 18 माह की बेटी प्रज्ञा भी साथ थी। शनिवार की सुबह करीब 8:00 बजे प्रज्ञा घर के बाहर चबूतरे पर खेल रही थी। मां सरोजनी किसी काम से घर के भीतर गई और जब लौटी तो बेटी नहीं दिखी। उसने तलाश की तो घर से करीब पंद्रह कदम की दूरी पर वह घायल हालत में मिली।
सरोजनी व अन्य परिजन उसे लेकर एक निजी डॉक्टर के पास पहुंचे। डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। नाना देवी प्रसाद पाल ने पुलिस को सूचना दी। मां सरोजनी ने बेटी की हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस का मानना है कि किसी वाहन की टक्कर से बच्ची की मौत हुई है।
फतेहपुर चौैरासी के कार्यवाहक थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कागज पहुंचने में देर होने से शनिवार को बच्ची के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।