{"_id":"5c7039ddbdec2273742760c9","slug":"171550858717-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल प्रधान के भाई ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में घायल प्रधान के भाई ने दम तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। सड़क हादसे में घायल प्रधान के चचेरे भाई की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वह गुरुवार शाम को दोस्त के साथ बाइक से निमंत्रण खाकर लौट रहा था। अजीतमल थाने के पास घायल हुआ था। पुलिस ने घायल को सैफई में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। उसका दूसरा साथी की हालत अभी भी गंभीर है।
महेवा में रहने वाले ग्राम प्रधान महेवा संजय पाल के चाचा के बेटे संतोष पाल पुत्र राम सिंह (50) व पड़ोसी नीरज पाल पुत्र कुसुम औरैया के किसी गांव से निमंत्रण खाकर वापस आ रहे थे। गुरुवार रात्रि 10 बजे के करीब किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी।
इससे वह डिवाइडर से टकराकर बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें पीछे से अन्य परिजनों ने पुलिस की सहायता से सीएचसी में भर्ती कराया जहां से सैफई रेफर किया गया। इलाज के दौरान घायल संतोष की मौत हो गई। वहीं नीरज जीवन और मृत्यु से संघर्ष कर रहा है। प्रधान के चचेरे भाई की मौत की खबर से ग्राम में शोक की लहर दौड़ गई।