फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   मानक से बनते नहीं मिले प्रधानमंत्री शहरी आवास

मानक से बनते नहीं मिले प्रधानमंत्री शहरी आवास

Wed, 13 Feb 2019 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
मानक से बनते नहीं मिले प्रधानमंत्री शहरी आवास
औरास। परियोजना अधिकारी डूडा ने नगर पंचायत में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री शहरी आवासों का निरीक्षण किया। यहां अधिकांश आवास मानक के अनुरूप नहीं बनते मिले। कुछ अपात्रों को लाभ देने का खुलासा हुआ।
विज्ञापन



कस्बे में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत सैकड़ों लाभार्थियों को आवास के लिए धनराशि दी गई है। मंगलवार सुबह परियोजना अधिकारी डूडा विजया तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी अलखनिरंजन मिश्रा के साथ प्रधानमंत्री शहरी आवासों का निरीक्षण करने पहुंचीं। यहां उन्होंने दुलारे चौरसिया, मुन्नीलाल कनौजिया, हरीशंकर, जगन्नाथ और अनुजपाल सिंह समेत 100 लाभार्थियों के आवासों का निरीक्षण किया। इन सभी के आवासों में कई का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं मिला।
विज्ञापन


कई अपात्र मिलने पर सर्वेयर मयंक वर्मा को फटकार लगाई। इस दौरान पात्र पप्पी, चंद्र, खुशीराम, दीपक और रामकुमार आदि हाथ जोड़कर आवासों की मांग करते रहे। मोहल्ला ठकुराना निवासी पप्पी को किसी भी योजना का लाभ नहीं मिलने पर एसडीएम हसनगंज से बात कर उसका राशनकार्ड बनवाने को कहा। सर्वेयर को पप्पी को आवास देने के लिए निर्देश दिए। पीओ डूडा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर जांच की गई है। जो भी अपात्र मिले हैं उनसे धनराशि की रिकवरी कराई जाएगी। वहीं मानकविहीन निर्माण पर फिर से नियमानुसार आवास बनवाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पीओ डूडा व समाज कल्याण अधिकारी ने किया आवासों का निरीक्षण
-कई अपात्र भी मिले, सर्वेयर को फटकार, रिकवरी कराने की कही बात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed