{"_id":"5c2911aebdec22572a20e76e","slug":"171546195374-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी के लट्ठे लदवा रहे मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ी के लट्ठे लदवा रहे मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीघापुर। थानाक्षेत्र के हरसिंहपुर में शनिवार शाम ट्राली में लकड़ी के लट्ठे लादते समय श्रमिक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ठेकेदार के अनुसार कीचड़ में ट्राली फंस जाने से श्रमिक उसे निकलवा रहा था। ट्राली की ठोकर लगने से उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बीघापुर के हरसिंहपुर निवासी बाबू (30) पुत्र प्रभू मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता था। शनिवार सुबह बाबू थानाक्षेत्र के मेहरबानखेड़ा निवासी लकड़ी के ठेकेदार कल्लू के साथ मजदूरी करने गए थे। वहां ट्राली में लकड़ी लादते समय एक लट्ठा बाबू के ऊपर गिर गया।
साथी जब तक लकड़ी का लट्ठा हटाते तब तक बाबू ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मजदूर मौके से भाग निकले। इस दौरान ठेेकेदार कल्लू ने परिजनों को सूचना दी। कल्लू के अनुसार लकड़ी लादने के बाद ट्राली कीचड़ में फंस गई थी। ट्राली निकालते समय बाबू उसकी चपेट में आ गया था। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाबू के भाई नंदकिशोर ने बताया कि पांच भाइयों में बाबू तीसरे नंबर का था। थानाध्यक्ष बीघापुर मो. अशरफ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।