{"_id":"5bd605b5bdec2269b96c8c43","slug":"171540752821-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों की मौत में हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों की मौत में हत्या की रिपोर्ट दर्ज
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बांगरमऊ कस्बे के पांच व्यापारियों की मौत नहर में डूबने से नहीं हुई थी, बल्कि साजिशन उनकी कार को धक्का देकर नहर में गिराया गया था। एक व्यापारी के भाजपा नेता भाई ने तहरीर पर ये अंदेशा जताया। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल ने बताया कि पूर्व में दर्ज मुकदमे में तहरीर के आधार पर धाराएं बढ़ाकर विवेचना की जा रही है।
बांगरमऊ कस्बे के मोहल्ला गुलाम मुस्तफा निवासी सूरज गुप्ता, अजय गुप्ता नौनिहालगंज के रामजी गुप्ता, पंजाबी टोला के मिथनु पटवा और चौधराना मोहल्ला निवासी संजय चौधरी 16 अक्तूबर की रात कार से हरदोई जिले के संडीला में रामलीला देखने जा रहे थे। वह सभी रात में लापता हो गए। अगले दिन संडीला मार्ग पर गोशाकुतुब गांव के पास उनकी कार नहर में मिली थी लेकिन उनमें कोई व्यापारी नहीं मिला था। पुलिस व एसडीआरएफ ने काफी तलाश की। इसपर सात दिनों के अतंराल में चालीस किमी के दायरे में पांचों व्यापारियों के शव नहर में मिले थे। पुलिस घटना को हादसा मान रही है जबकि मृत व्यापारी सूरज गुप्ता के भाई व भाजपा आईटी विभाग जिला संयोजक नरीज गुप्ता ने इसे साजिश बता रहे हैं। उन्होंने घटना की उच्चस्तरीय जांच की भी मांग की थी। सांसद साक्षी मरहाज ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी। घटना को लेकर उठ रहे सवालों और सत्तापक्ष के दबाव के चलते पुलिस को हत्या का मुकदमा दर्ज करना पड़ा। बामगरऊ कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि नहर में अलग-अलग स्थानों पर घटनास्थल से चालीस किमी दायरे में शव मिलने और कार की स्थिति सहित अन्य कई बिंदु बताते हुए साजिश बताया गया है। तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।