फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ससुराल में युवक की मौत, हत्या का आरोप

ससुराल में युवक की मौत, हत्या का आरोप

Fri, 31 Aug 2018 01:16 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
ससुराल में युवक की मौत, हत्या का आरोप
कानपुर देहात। भोगनीपुर कोतवाली के हराहरा गांव के एक युवक की घाटमपुर, तिलसड़ा में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। ससुराल के लोग वहीं शव के अंतिम संस्कार का दबाव बना रहे थे। परिजन किसी तरह से शव लेकर गांव पहुंचे। परिजनों की मांग पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। गुरुवार को पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने से मामला उलझ गया। इधर, ससुराल में हुई मौत पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली के हराहरा गांव निवासी बीरेंद्र का आरोप है कि उसके भाई धर्मेंद्र (24) की ससुराल तिलसड़ा घाटमपुर में है, बीती 28 अगस्त को हत्या कर दी गई। इसके बाद ससुराल वालों ने बीमारी की सूचना देकर पहले कानपुर, इसके बाद घाटमपुर बुलाया। घाटमपुर पहुंचने पर घर बुलाया तो देखा वहां भाई का शव बर्फ पर रखा था। उसके मुंह व कान से खून निकला था वहीं गुप्तांगों में सूजन थी।
विज्ञापन

छानबीन करने पर ससुराल के लोग वहीं अंतिम संस्कार करने का दबाव बनाने लगे। किसी तरह से वह लोग शव लेकर गांव हराहरा पहुंचे। वहां पूर्व प्रधान हरीशंकर यादव को जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को सूचना देकर शव के पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। भोगनीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, वीरेंद्र का आरोप है कि भाई धर्मेंद्र का पत्नी सरिता से विवाद चल रहा था। उसकी पत्नी ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। भोगनीपुर कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया है। परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed