फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   महिला अफसर करेंगी कस्तूरबा आवासीय विद्यालय का निरीक्षण

महिला अफसर करेंगी कस्तूरबा आवासीय विद्यालय का निरीक्षण

Sun, 26 Aug 2018 01:16 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
महिला अफसर करेंगी कस्तूरबा आवासीय विद्यालय का निरीक्षण
कानपुर देहात। कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय का जिले की सभी महिला अफसर माह में एक बार निरीक्षण करेंगी। वहां की स्थिति की रिपोर्ट डीएम को भेजेंगी। डीएम ने सभी महिला अधिकारियों को पत्र लिखकर निर्देश जारी कर दिए हैं। बालिका विद्यालय में अब किसी तरह की गड़बड़ी होने की आशंका और कम हो जाएगी।
विज्ञापन

बाल सुधार गृह के अलावा छात्राओं के आवासीय विद्यालयों में व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। कस्तूरबा बालिका विद्यालय बहराइच की छात्रा के साथ हुए रेप की घटना के बाद जिला प्रशासन पूरी चौकसी बरत रहा है। डीएम राकेश कुमार सिंह ने गौर गांव स्थित कस्तूरबा विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के निर्देश के बाद स्कूल के निरीक्षण की जिम्मेदारी जिले के सभी महिला अफसरों को सौंपी है। डीएम ने एसडीएम डेरापुर दीपाली कौशिक, एसडीएम सिकंदरा विजेता, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र नेहा सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अंजू वर्मा, बीएसए संगीता सिंह, डीएसओ अंशिका दीक्षित समेत महिला अधिकारियों को हर माह कस्तूरबा बालिका विद्यालय का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। महिला अधिकारी वहां के शिक्षण कार्य, खाना व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई व छात्राओं की अन्य समस्याओं के बाबत जांच कर प्रत्येक माह डीएम को रिपोर्ट करेंगी। अभी तक बीएसए व एसडीएम स्तर से निरीक्षण होते थे लेकिन अब बदली व्यवस्था के अनुसार करीब आधा दर्जन महिला अधिकारियों के निरीक्षण से कस्तूरबा विद्यालय में गड़बड़ी की आशंका खत्म हो जाएगी। इसके पहले डीएम ने वहां सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरे लगवाने के साथ दो महिला होमगार्ड तैनात करने का निर्देश जारी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed