फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   मच्छरों के प्रकोप से परेशान

मच्छरों के प्रकोप से परेशान

Mon, 02 Apr 2018 12:05 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
मच्छरों के प्रकोप से परेशान
फर्रुखाबाद। पालिका प्रशासन की उदासीनता के चलते कांशीराम कालोनी हैवतपुर गढ़िया में मच्छरों का प्रकोप है। फॉगिंग न होने से बाशिंदों में रोष है। लोगों ने पालिक चेयरमैन से फॉगिंग करवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी हैवतपुर गढ़िया में 1296 आवासे हैं। मौजूदा समय में कालोनी में करीबन तीन हजार से ज्यादा लोग रहते हैं। कालोनी में नियमित सफाई न होने के चलते जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। गंदगी के चलते
विज्ञापन


मच्छरों की भरमार है। मच्छरों का आलम यह है कि थोड़ी देर बिजली चली जाए तो घर के बाहर बैठना मुश्किल हो जाता है। ब्लाक 52 की मनोरमा देवी, विकास कुमार और अशोक आदि का कहना है कि दो-तीन साल से कालोनी में फांगिंग नहीं करवाई गई है। गर्मी के चलते बाहर ही बैठते हैं लेकिन मच्छरों की भरमार के चलते बैठना मुश्किल हो जाता है। रफीक, सलीम, मुकेश कुमार, गुड्डू राठौर, रामकिशन और श्रीकांत बाजपेई आदि का कहना
विज्ञापन
विज्ञापन



है कि सफाई कर्मचारी कभी-कभार ही सफाई करने आते हैं। इसके चलते कालोनी में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। कूड़ेदान तो महीनों तक खाली नहीं करवाए जाते। गंदगी के चलते ही मच्छर बढ़ रहे हैं। कालोनीवासियों ने मांग की कि जल्द ही फांगिंग न करवाई गई तो प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। सीएसआई केपी सिंह ने बताया कि सफाई कर्मचारी प्रतिदिन सफाई करने जाते हैं। फिर भी वह इस मामले को दिखवाएंगे। चेयरमैन पति मनोज अग्रवाल ने बताया कि कालोनी में जल्द ही फांगिंग करवाई जाएगी। साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के सफाई कर्मचारियों को निर्देश देंगे।

मच्छरों के प्रकोप से लोग परेशान
कांशीराम कालोनी के बाशिंदों ने फॉगिंग न होने से जताया आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed