{"_id":"5a89c64a4f1c1bd34b8b9795","slug":"171518978634-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार ट्रैक्टर से भिड़े, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार ट्रैक्टर से भिड़े, युवक की मौत
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। बाइक सवार युवक ट्रैक्टर से भिड़ गए। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि साथ गंभीर रूप से घायल हो गया। कासगंज निवासी युवक दोस्त की शादी में शिरकत करने जा रहे थे। हादसा शनिवार की रात कोतवाली क्षेत्र के गांव करीम नगर के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हेलमेट टुकड़ों में बंट गया।
कासगंज के पटियाना थाना क्षेत्र के गांव मझोला निवासी सौरभ कुमार (24) के दोस्त की कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव चौरसिया मझोला में शादी थी। सौरभ कुमार दोस्त सोनू के साथ बाइक से शनिवार की रात बारात में शामिल होने जा रहा था। सौरभ हेलमेट लगाकर बाइक चला रहा था और सोनू पीछे बैठा था। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव करीम नगर के मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर से बाइक सवारों की भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने
सौरभ का हेलमेट कई टुकड़ों में बंट गया। सिर में गहरी चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सोनू के शरीर पर भी कई जगह चोटें आईं। सोनू ने 108 पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी ने सोनू के बताए नंबर पर परिजनों को घटना की जानकारी दी। दोनों घायलोें को एंबुलेंस सीएचसी लेकर आई। यहां डाक्टर ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया। सोनू की हालत बिगड़ने पर उसे लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। चालक ट्रैक्टर लेकर चला गया। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता सुरेश चंद्र ने कायमगंज कोतवाली में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक के पिता ने बताया कि उसके चार पुत्र हैं। सौरभ दूसरे नंबर का पुत्र था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
बाइक सवार ट्रैक्टर से भिड़े, युवक की मौत, साथी घायल
कासगंज के पटियाना थाना क्षेत्र निवासी युवक कायमगंज दोस्त की शादी में शामिल होने आए थे
शनिवार रात कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के करीम नगर के पास हादसा, टक्कर से हेलमेट टुकड़ों में बंटा
अमर उजाला ब्यूरो