{"_id":"5a871ea64f1c1bc83b8b733b","slug":"171518804646-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य बजट में बाढ़ प्रभावित इलाकों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य बजट में बाढ़ प्रभावित इलाकों को राहत
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। गंगा और रामगंगा में हर साल बाढ़ से कई गांव प्रभावित होते हैं। राज्य बजट में योगी सरकार ने इस समस्या से निपटने के लिए अलग से धनराशि आवंटित की है। जिले के लिए गंगा में कटान निरोधक 658 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। सिंचाई विभाग के एक्सईएन ने बताया कि शासन स्तर से बजट जारी होने के बाद गंगा में कटान निरोधक दो परियोजनाएं पर काम शुरू हो जाएगा।
राज्य बजट में बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए 1004 करोड़ रुपये मंजूर किए गए है। इससे जिले में भी गंगा और रामगंगा में आने वाली बाढ़ से होने वाले कटान को रोकने का काम कराया जाएगा। जिले की अमृतपुर तहसील क्षेत्र, राजेपुर ब्लाक क्षेत्र, शमसाबाद, कमालगंज और कंपिल क्षेत्र के दो सैकड़ा से अधिक गांव गंगा और रामगंगा में बाढ़
प्रभावित होते हैं। गंगा और रामगंगा के तेज बहाव के चलते ग्रामीणों को गांव छोड़कर या तो सड़क किनारे डेरा डालना पड़ता है या राहत शिविरों में शरण लेने पड़त है। गंगा और रामगंगा से होने वाले कटान को रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। परियोजनाओं के तहत काम होने से बाढ़ प्रभावित इलाकों के लागों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के एक्सईएन सुशील कुमार ने बताया कि गंगा कटान को रोकने के लिए दो परियोजनाएं प्रदेश सरकार के पास लंबित है। एक्सईएन ने बताया कि एक परियोजना 374 लाख और दूसरी परियोजना 284 लाख रुपये की स्वीकृत हुई है। बजट आते ही दोनों परियोजना का काम शुरू कराया जाएगा।
बाढ़ प्रभावित इलाकों को राहत
बजट में प्रभावित इलाकों में कटान रोकने के लिए 658 लाख से होंगे काम
बजट जारी होते ही गंगा में कटान रोकने की दो परियोजनाओं को मिलेगी गति
अमर उजाला ब्यूरो