{"_id":"594579bb4f1c1b25468b47ca","slug":"171497725371-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह बारिश से मौसम हुआ खुशगवार, दोपहर में धूप ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह बारिश से मौसम हुआ खुशगवार, दोपहर में धूप ने किया बेहाल
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
औरैया। शनिवार सुबह तेज बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। मगर दोपहर होते मौसम तल्ख होने लगा और धूप निकल आई। इसके बाद उमस व चटक धूप ने लोगों को बेहाल किया।
सुबह झमाझम बारिश से कुछ घंटो के लिए मौसम खुशगवार हो गया। बीते दिनों से गर्मी को झेल रहे शहरवासियों को राहत मिली। मगर दिन चढ़ते ही उमस भरी गर्मी ने लोगों को खूब छकाया। गर्मी की मार के बीच तापमान में बदलाव के कारण संक्रामक बिमारयिों ने हमला बोला है।
जिला अस्पताल की ओपीडी में भी आने वाले मरीजों की संख्या 450 है। जिसमें उल्टी, दस्त, बुखार, चक्कर आना, शरीर में दर्द के मरीजों की भीड़ है। डॉक्टर विशाल अग्निहोत्री ने बताया कि शरीर में पानी की कमी व बदलते मौसम के कारण बीमारी लोगों के घर पांव पसार रही है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. संदीप कुमार सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 25.6 रहा। मौसम की आद्रता सुबह 69 व शाम को 47 रिकार्ड की गई। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह 3.5 एमएम बारिश हुई है। 19 व 20 जून को बारिश होने की संभावना है। अच्छी बारिश होने पर गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
-बारिश के बाद धूप निकलने से दिन में उमस ने बहाया पसीना