फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   17,000 candidates will appear for the PCS Preliminary Examination at 39 centers

Kanpur News: 39 केंद्रों पर 17 हजार अभ्यर्थी देंगे पीसीएस प्री परीक्षा

Tue, 07 Oct 2025 02:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
17,000 candidates will appear for the PCS Preliminary Examination at 39 centers
कानपुर। उप्र लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित पीसीएस प्री परीक्षा 12 अक्तूबर को 39 केंद्र पर होगी। इसमें 17,688 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने अफसरों के साथ बैठक कर निर्देश दिए।
विज्ञापन


निगरानी के लिए 39 सेक्टर, इतने ही स्टैटिक मजिस्ट्रेट और सह-केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए गए हैं। 50 प्रतिशत अतिरिक्त कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था की गई है। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली में दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक होगी।
विज्ञापन


बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर, जोनल, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, सह-केंद्र व्यवस्थापक और निगरानी अधिकारियों को परीक्षा को पूर्ण सुचिता, गोपनीयता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि परीक्षा से तीन दिन पहले सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापक अपने-अपने केंद्रों की व्यवस्थाओं की समीक्षा करें तथा आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन कराएं। सभी केंद्रों पर प्रकाश, सीसीटीवी कैमरा, पेयजल की व्यवस्था पर ध्यान दिया जाए। बताया कि आयोग की ओर से विवेक कुमार श्रीवास्तव को समन्वयक पर्यवेक्षक के रूप में नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed