फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   17-year-old shooter Padma in India

17 साल का शूटर पद्म टीम इंडिया में

Wed, 06 Jan 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Wed, 06 Jan 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
17-year-old shooter Padma in India

शहर के 17 वर्षीय पद्म राज सिंह का चयन नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। अब वह आगे की तैयारी में जुटे हैं ताकि मेडल ला सकें। पद्म अपने परिवार के तीसरे सदस्य हैं, जो शूटिंग चैंपियनशिप के लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन


पिता राजीव और बहन भी शूटिंग से जुड़ी हैं।  बेनाझाबर मेन रोड नवाबगंज निवासी पद्म राज सिंह मेथाडिस्ट स्कूल में 12वीं के छात्र हैं। उन्होंने 11 से 22 दिसंबर तक जयपुर में हुई नेशनल शूटिंग जूनियर टीम 12 बोर ट्रैप क्वालीफाई कर इंडिया टीम में जगह बना ली है। अब वह टीम इंडिया तरफ से खेलने विदेश भी जाएंगे।
विज्ञापन


उनके पिता राजीव कुमार सिंह का कहना है कि उनकी 22 साल की बेटी कृतिका सिंह ने प्री नेशनल सीनियर शूटिंग प्रतियोगिता क्वालीफाई कर ली है।

परिवार का भी शूटिंग से नाता
पद्म सिंह के परिवार का शूटिंग से पुराना नाता है। पदम की बहन कृतिका डबल ट्रैप शूटिंग में यूपी का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। वहीं पिता राजीव सिंह भी नेशनल शूटर रहे हैं। फिलहाल वह शहर में एक बिल्डर के रूप में जाने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शस्त्र लाइसेंस मिलेगा
पद्म राज को अब बंदूक का लाइसेंस मिलेगा। इसकी सिफारिश नेशनल राइफल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) के सचिव ने जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा से की है। पद्म के पिता राजीव अब लाइसेंस के लिए आवेदन की औपचारिकता पूरी कर रहे हैं। मंगलवार को एडीएम सिटी अविनाश सिंह से मुलाकात भी की।


नेशनल में जीते हैं तीन गोल्ड

भारत की जूनियर टीम में चुने गए पद्मराज ने दिल्ली में हुए नेशनल शूटिंग इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों वर्ग के ट्रैप, डबल ट्रैप और स्कीड में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था। इसी का परिणाम है कि उनका सेलेक्शन भारत की जूनियर शूटिंग टीम में हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed