फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   17 reported in assault case, one arrested

Kanpur News: मारपीट के मामले में 17 पर रिपोर्ट, एक गिरफ्तार

Sat, 15 Feb 2025 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
17 reported in assault case, one arrested
कानपुर। काकादेव पुलिस ने गुरुवार देर रात हुए मारपीट के मामले में सात नामजद और 17 अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास, बवाल, मारपीट, धमकी देने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके साथ ही एक आरोपी गिरफ्तार भी कर लिया है। बवाल की आशंका पर शुक्रवार को इलाके में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


काकादेव क्षेत्र में नौ नंबर क्राॅसिंग से लगभग 200 मीटर आगे युवकों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ था। पुलिस ने घायल हुए दो युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया था। देर रात पुलिस ने गीतानगर ओ ब्लाॅक निवासी विकास कुमार पाठक की तहरीर पर हैप्पी, नौशाद, शादान खान, जब्बार, सलमान, सफूर, रफीक और 17 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शारदानगर निवासी शादान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विकास कुमार का आरोप है कि वह गुरुवार की रात 10:15 बजे कोचिंग में थे। इसी बीच हैप्पी और नौशाद उसके कोचिंग के बाहर घूम रहे थे। उनसे पूछताछ करने पर दोनों उग्र हो गए और साथियों को बुलाकर हमला कर दिया। इसमें उनके साथ ही कोचिंग के छात्र हेमंत यादव, अभिषेक यादव, राधा रमण, अतुल मिश्रा, सौरभ कुमार, अमिताभ कुमार, रमन यादव, शिवम चौहान घायल हो गए। डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि शादान को गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed