{"_id":"58d9f0e94f1c1b4e7763e87f","slug":"17-cows-died-in-26-days-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 दिन में गोशाला में मर गयी 17 गाय, जांच पड़ताल की बात उठी तो मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 दिन में गोशाला में मर गयी 17 गाय, जांच पड़ताल की बात उठी तो मचा हड़कंप
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 28 Mar 2017 02:20 PM IST
विज्ञापन
गोशाला (फाइल फोटो)
कानपुर में भौंती स्थित गोशाला में 1 से 26 मार्च तक 17 गायों की मौत से कानपुर गोशाला सोसाइटी में हड़कंप मचा है। सोसाइटी के संरक्षक प्रखरजी महाराज ने नाराजगी जताई है। कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। गायों के चारे के लिए पर्याप्त धनराशि दी जा रही है तो फिर खिलवाड़ क्यों हो रहा है। देर रात वीआईपी रोड स्थित कृष्णा कुटी में प्रखरजी महाराज ने कानपुर गोशाला सोसाइटी की बैठक ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें सोसाइटी के महामंत्री सुरेश अरोड़ा के अलावा कृष्ण कुमार अग्रवाल भी मौजूद रहे। करीब एक घंटे की बैठक में कागजों की जांच पड़ताल हुई। पता किया गया है कि गायों को कितना भूसा, चूनी और हरा चारा दिया जा रहा है। साथ ही हर माह होने वाले खर्च का ब्यौरा लेने के साथ सदस्यों से मिलने वाले धनराशि की भी जानकारी की।
विज्ञापन
प्रखरजी महाराज ने बताया कि कानपुर गोशाला सोसाइटी के सभी सदस्यों की बैठक 29 मार्च को बुलाई है। बैठक में सभी को अपने-अपने कागज लेकर आने को कहा गया है। इसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। उधर, सरकारी कामों में व्यस्तता के चलते एसीएम-7 जांच के लिए भौंती गोशाला नहीं जा सकी है। संभावना है कि मंगलवार को जांच के लिए गोशाला जाएंगी।
विज्ञापन