फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   163 recruitment training completed

163 रिक्रूट की ट्रेनिंग पूरी

Tue, 17 Dec 2019 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
163 recruitment training completed
पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड़ का निरीक्षण करते डीएम राकेश कुमार सिंह व एसपी अनुराग वत्स। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। पुलिस लाइन में सोमवार को ट्रेनिंग पूरी कर चुके 163 रिक्रूट का दीक्षांत परेड कराया गया। अब पुलिस का हिस्सा बन चुके जवानों ने मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद डीएम को परेड की सलामी दी। डीएम और एसपी ने वाहन में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर हौसला बढ़ाया। जवानों को सेवा भाव के साथ नौकरी करने का पाठ पढ़ाया गया।
विज्ञापन

डीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण पूरा करने के बाद पुलिस का हिस्सा बन चुके जवानों पर जिम्मेदारी बढ़ गई है। अनुशासन में रहकर अपराध को रोकना जवानों का पहला कर्तव्य है। जवानों को मानवता का पाठ पढ़ाते हुए सेवा भाव रखने की सलाह दी गई है। एसपी अनुराग वत्स ने कहा कि जवान खुद को स्वस्थ रखें। ड्यूटी के दौरान धैर्य पूर्वक दायित्वों को पूरा करना ही कुशलता का परिचय है। ईमानदारी के रास्ते पर चलने से खुद को आत्मसंतुष्टि मिलेगी। इससे बड़ा कोई धन नहीं है।
विज्ञापन

डीएम ने परेड का कुशल नेतृत्व करने वाले जवान दीपांशु यादव, मोहित कुमार, प्रशांत कुमार, अमन कुमार, शिवराज सिंह, प्रेमचंद्र, धीरज यादव आदि को प्रशस्ति पत्र देकर हौसला बढ़ाया। वहीं प्रशिक्षक महराज सिंह तोमर, गजेंद्र बहादुर सिंह, पीटीआई कृष्णवीर सिंह को भी प्रतीक चिह्न दिया गया। दीक्षांत परेड में एएसपी अनूप कुमार, सीएमओ डॉ. हीरा सिंह, एसडीएम अकबरपुर आनंद कुमार सिंह, आरआई चंद्रभूषण पांडेय, जिले के सभी सीओ व थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed