फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   झोलाछाप के मकान और दुकान पर ताला बंद

झोलाछाप के मकान और दुकान पर ताला बंद

Wed, 19 Dec 2018 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
झोलाछाप के मकान और दुकान पर ताला बंद
भीतरगांव (कानपुर)। गलत इलाज से हुई दो वर्षीय मासूम की मौत के मामले में आरोपी झोलाछाप की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। आरोपी मकान और दुकान पर ताला बंद करके परिवार समेत फरार हो गया है।
विज्ञापन

चौकी साढ़ के चतुरीखेड़ा गांव निवासी ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि उनका बेटा अभय सिंह (2) मिट्टी खाता था। बीते रविवार की शाम वह बच्चे को लेकर पड़ोसी गांव कीसाखेड़ा निवासी निजी क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप श्यामलाल कुशवाहा के पास गए। झोलाछाप ने कहा कि वह बच्चे को लेकर उसके क्लीनिक ग्राम नौगवां (सरसौल) बुलाया और वहां उसने बच्चे को एक दवा पिलाई और इंजेक्शन दिया और घर जाने को कहा। पिता ज्ञानेंद्र बच्चे को लेकर घर जा रहा था तभी अचानक रास्ते में उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गया। यह देखकर ज्ञानेंद्र वापस लौटा और झोलाछाप के क्लीनिक पर पहुंचा। लेकिन, तबतक मासूम की सांसें थम चुकी थीं। जानकारी होते ही झोलाछाप दुकान बंद करके फरार हो गया। इधर, ज्ञानेंद्र सिंह की तहरीर पर झोलाछाप के खिलाफ कोतवाली में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। साढ़ चौकी इंचार्ज देवेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी के मकान और दुकान (दोनों) जगह ताला बंद मिला है। उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed