{"_id":"5b81b21042c7924639037525","slug":"161535226384-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांडु नदी पुल पर नहीं बहाल हो सका यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांडु नदी पुल पर नहीं बहाल हो सका यातायात
Updated Sun, 26 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ककवन (कानपुर)। लखनऊ-इटावा राजमार्ग के पांडु नदी पुल का बड़ा हिस्सा बारिश के बाद धंस जाने के 24 घंटे बाद भी मार्ग का यातायात बहाल न हो सका। ककवन पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर आवागमन पुल को रोक रखा है। शनिवार को पुल पर बने गहरे गड्ढे के मरम्मत का काम जारी था।
पांडू नदी पुल का एक बड़ा हिस्सा 23 अगस्त दिन शुक्रवार करी सुबह नौ बजे धंस गया था। ककवन पुलिस ने उक्त मार्ग से बस, ट्रक, कार, ट्रैक्टर आदि का आवागमन सुरक्षा की दृष्टि से रोककर मामले की सूचना एसडीएम बिल्हौर को दी थी। शुक्रवार की शाम पहुंची जेसीबी, ट्रैक्टर आदि के काफी प्रयास के बाद भी आवागमन शुरू नहीं हो सका था। रात में हुई तेज बारिश के बार भारी-भरकम गढ्ढे में डाली गई मिट्टी और बह जाने से स्थित खराब हो गई।
शनिवार की सुबह बारिश से काम काफी देर से शुरू हो सका। पुल क्षतिग्रस्त होने की सूचना विधायक भगवती प्रसाद, एसडीएम बिल्हौर भी मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्यों का जायजा लिया। थानाध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने बताया कि जब किमरम्मत कार्य पूर्ण नहीं कर लिया जाता तब तक किसी भी दशा में वाहनों का आवागमन शुरू नहीं किया जाएगा। गढ्ढे को भरने के लिए लगातार ट्रैक्टर, जेसीबी मशीन और श्रमिक मरम्मत काम में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
वहीं रक्षाबंधन पर्व होने से हजारों लोगों को क्षतिग्रस्त पुल से वाहनों का आवागमन ठप होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। बिल्हौर से सिकंदरा के मध्य चलने वाली निजी बसों का संचालन ककवन पांडु नदी पुल तक हो पा रहा है उधर पांडु नदी के पार रसूलाबाद कस्बे से बसें मिल रही हैं।