{"_id":"5b0eb2934f1c1bb26e8b5674","slug":"161527689875-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों ने दिखाई सख्ती तो 20 दिन बाद दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों ने दिखाई सख्ती तो 20 दिन बाद दर्ज हुई रिपोर्ट
Updated Wed, 30 May 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर। मुकदमा न दर्ज कर अपराध छिपाने की कला में माहिर पुलिस को आखिरकार घटना के 20 दिन बाद एक घर में हुई लाखों रुपये की चोरी का मुकदमा दर्ज करना पड़ा। जबकि, एक अन्य घटना में भैंस चोरी का मुकदमा कोतवाली में दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच-पड़ताल कर रही है।
कस्बे के मोहल्ला शिवपुरी पूर्वी निवासी मनोज कुमार मिश्रा एक फाइनेंस कंपनी का एजेंट है। बताया कि बीती 10 मई को परिवार के साथ शादी में शामिल होने कानपुर गया था। इधर, मकान में ताला बंद देखकर रात में चोरों ने धावा बोल दिया। चोर कमरों में रखी अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर जेवर-नगदी समेत समेत ढ़ाई-तीन लाख रुपये का माल उठा ले गए थे। सुबह घर लौटने पर चोरी की जानकारी हुई थी। मनोज ने चौकी और कोतवाली में सूचना दी थी। लेकिन, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि शिकायत पुलिस अधिकारियों से की। बताया कि उनके निर्देश पर घटना के बीस दिन बाद कोतवाली घाटमपुर में अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
वहीं एक अन्य घटना में कोतवाली के अकबरपुर झबैया गांव निवासी इंद्रपाल की दुधारू और कीमती भैंस बीती 8 मई की रात चोर दरवाजे से खोलकर ले गए थे। वह पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटकता रहा। इसी दौरान उसकी भैंस का सुराग लगा तो उसने फिर पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
इंद्रपाल से तहरीर लेकर कोतवाली में अकबरपुर झबैया गांव निवासी राजेंद्र उर्फ कल्लू कुरील और उसके तीन साथियों के खिलाफ भैंस चोरी का मुकदमा लिखा गया। कोतवाल दिलीप बिंद ने बताया कि चोरी के दोनों मामले उनके घाटमपुर कोतवाली का चार्ज लेने से पहले के हैं। बताया कि जैसे ही उनको जानकारी हुई तो उन्होंने मुकदमे दर्ज करके जांच शुरू की है।