फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   शोहदे से तंग आकर स्नातक की छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई, गांव गई

शोहदे से तंग आकर स्नातक की छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई, गांव गई

Mon, 19 Feb 2018 11:44 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
शोहदे से तंग आकर स्नातक की छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई, गांव गई
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। योगी सरकार का एंटी रोमियो अभियान कागजों तक सिमट कर रह गया। एक ऐसा ही वाकया सामने आया है। कसबे में किराये पर रहकर पढ़ाई कर रही स्नातक की छात्रा शोहदे की हरकतों से इस कदर परेशान हो गई कि भाई के साथ गांव लौट गई। पीड़िता की बड़ी बहन की शिकायत पर पुलिस ने शोहदे को पकड़ा।
विज्ञापन



पूछताछ के बाद छोड़ दिया। थाना पुलिस के रवैए को लेकर परिवारीजनों ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की है। आरोपी का पिता कन्नौज स्टेशन पर तैनात है। कसबे के एक मोहल्ले में दो बहन और एक भाई किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से कोचिंग व स्कूल जाते समय छोटी बहन पर मोहल्ले का एक युवक फब्तियां कसने के साथ परेशान करने लगा।
विज्ञापन



कुछ दिनों तक पीड़िता चुप रही। आखिर में परेशान होकर उसने बड़ी बहन को पूरा वाकया बताया। बड़ी बहन के विरोध जताने पर शोहदे ने उसे धमकाया। बड़ी बहन को धमकी देने से दुखी छात्रा भाई के साथ गांव चली गई। पीड़िता का कहना है कि कुछ असरदार लोगों का दबाव पड़ने पर पुलिस ने शोहदे को बिना किसी कार्रवाई किए छोड़ दिया। पीड़िता की बड़ी बहन ने बताया कि घटना की तहरीर थाने में दी थी। फिर भी पुलिस ने शोहदे को छोड़
विज्ञापन
विज्ञापन



दिया। शोहदे के पिता कन्नौज में रेलवे विभाग में तैनात हैं। उसने बताया कि मार्च में स्नातक की परीक्षा होनी है। शोहदे के कारण उसकी बहन परीक्षा नहीं दे पाएगी। आरोपी को छोड़े जाने की शिकायत उच्च अधिकारियों से की जाएगी। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि वह कोर्ट गए थे। उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।


शोहदे से तंग आकर पढ़ाई छोड़ गांव गई
स्नातक की छात्रा बड़ी बहन व भाई के साथ किराये पर रहकर कर रही थी तैयारी
पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को छोड़ दिया, पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से लगाई गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed