फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   भारी बारिश से अंत्योदय मेला फ्लॉप

भारी बारिश से अंत्योदय मेला फ्लॉप

Fri, 22 Sep 2017 12:11 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
भारी बारिश से अंत्योदय मेला फ्लॉप

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। केके इंटर कालेज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन शताब्दी वर्ष पर तीन दिवसीय अंत्योदय मेला/प्रदर्शनी बारिश की भेंट चढ़ गई। मैदान पर प्रभारी राज्यमंत्री के पहुंचने के दौरान खराब हुए मौसम के बाद शुरू हुई तेज बारिश से अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन ने किसी तरह प्रभारी मंत्री से दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। भगदड़ का आलम यह रहा कि बारिश के चलते जिसको जहां पर जगह मिली वहीं पर उसने अपने को सुरक्षित किया। मेला पंडाल को भव्य बनाए जाने के लिए लगाए गए गुब्बारों को लूटने के लिए भगदड़ मच गई।

प्रभारी राज्यमंत्री ने मेला/प्रदर्शनी में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, पशुपालन, पराग डेरी, वन विभाग, महिला स्वयं सहायता समूह, प्रधानमंत्री आवास योजना, खादी ग्रामोद्योग, भूमि संरक्षण विभाग, सूचना विभाग सहित अन्य स्टालों का बारिश के बीच जिलाधिकारी जगदीश प्रसाद, मुख्य विकास अधिकारी अवधेश बहादुर सिंह के साथ अवलोकन किया। प्रभारी मंत्री ने पंडित दीनदयाल के जीवन के बारे में बोलते हुए कहा कि बचपन से ही कठिनाइयों का सामना करते हुए वह एक महान पुरुष बने। उनके जीवन से लोग सीख लें। बारिश की वजह से प्रभारी मंत्री अधिक देर न रुककर दूसरे कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। जिलाधिकारी जगदीश प्रसाद ने कहा कि जिन विभागों की प्रदर्शनी लगाई गई है वह अपने-अपने विभागों से संबंधित जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जनता को जागरूक करें। इस मौके पर परियोजना निदेशक विजय प्रकाश वर्मा, उप निदेशक कृषि राजेश सिंह, जिला उद्यान अधिकारी मनोज चतुर्वेदी, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, जिला विकास अधिकारी एबी सविता सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


तेज हवाओं से काफी देर तक कर्मचारी रोके रहे पंडाल
कन्नौज। केके इंटर कालेज खेल मैदान पर तेज बारिश व हवाओं से पंडाल गिरने की नौबत आ गई। प्रभारी मंत्री के मंच पर मौजूद रहने से कर्मचारियों ने किसी तरह हवाओं के झोंके को कर्मचारियों ने रोका। हालांकि स्टाल पर लगाए गए छोटे पंडाल गिर गए। पंडाल के अंदर जलभराव हो जाने से मेला/प्रदर्शनी मंत्री के जाते ही कुछ देर बाद सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी बारिश से अंत्योदय मेला फ्लॉप
-प्रभारी मंत्री ने उद्घाटन कर निभाई औपचारिकता
-पंडाल के अंदर भरा पानी, बारिश से मची भगदड़
-प्रशासन ने किसी तरह संभाली व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed