{"_id":"595bf4f74f1c1b3a518b46f2","slug":"161499198711-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम रोजगार सेवकों ने ब्लाक में धरा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम रोजगार सेवकों ने ब्लाक में धरा दिया
Updated Wed, 05 Jul 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर । उ.प्र. ग्राम रोजगार सेवक संघ के बैनर तले विकास खंड कार्यालय में तैनात करीब आधा सैकड़ा ग्राम रोजगार सेवकों ने ब्लाक परिसर में धरना देकर प्रदेश सरकार से नियमितीकरण की मांग को लेकर नारेबाजी की और 11 जुलाई को जनपदस्तरीय धरने को सफल बनाने पर चर्चा की। रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा।
मंगलवार को बिल्हौर ब्लाक परिसर में रोजगार सेवक दीपक क टियार, अरुण कुमार, संजय, सर्वेश, प्रवीन, पूनम, सरिता, रीना, हरीबाबू सहित करीब आधा सैकड़ा ग्राम रोजगार सेवक एकत्र हुए। प्रदेश सरकार पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाते हुए ब्लाक के अन्य कर्मियों की तरह कार्य करने और सरकार की नीतियों के सफल क्रियान्वयन में सहयोग करने के बाद भी उपेक्षा होने और नियमित कर्मी न होने के मुद्दे पर रोजगार सेवकों ने नारेबाजी की। रोजगार सेवकों ने आरोप लगाया कि जॉब चार्ट के अलावा ब्लाक के अफसर उनसे कई प्रकार के काम लेते हैं इसलिए उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा मिले और उनके अनुसार ही वेतन का भुगतान किया जाए। प्रदेशभर में 11 जुलाई को जिला मुख्यालय पर वादा याद दिलाओ रैली को सफल बनाने और 18 जुलाई को लक्ष्मण मेला मैदान में अनिश्चित कालीन धरने में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई। धरना प्रदर्शन के बाद रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्री मांगों का ज्ञापन बीडीओ शिवप्रसाद को सौंपा। वहीं शिवराजपुर, चौबेपुर और ककवन में बारिश के कारण रोजगार सेवकों का धरना प्रदर्शन फीका रहा।
ग्राम रोजगार सेवकों ने ब्लाक में धरना दिया
नियमितीकरण की मांग पर ग्राम रोजगार सेवक संघ लामबंद
अमर उजाला ब्यूरो