फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   झील में उतराता मिला युवक का शव

झील में उतराता मिला युवक का शव

Sat, 24 Jun 2017 12:39 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
झील में उतराता मिला युवक का शव

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो।
असोहा/पुरवा। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के बेहटा नहर पुलिया के पास झील में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। खेतों गए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सीओ और कोतवाल मौके पर पहुंचे। शव को झील से निकलवाया। मृतक की पहचान कराने की कोशिश की गई।


पुरवा कोतवाली क्षेत्र में पुरवा सु्म्हारी मार्ग पर शुक्रवार सुबह शारदा नहर पुलिया के पास झील में युवक का शव मिला। ग्रामीणों ने सूचना सौ नंबर पर दी। सीओ सुशील कुमार व कोतवाल अरविंद सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया। मृतक नीले रंग की जींस, हरे रंग की टी शर्ट पहने था। दाहिने हाथ में ओम लिखा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। बताया कि शव कई दिन पुराना लग रहा है। मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है। आसपास के कई थानों को घटना की सूचना और मृतक का हुलिया की जानकारी दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन


नहर पुल झील में मिला शव काफी पुराना लग रहा है। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या कर युवक का शव फें का गया है। चोट के निशान नहीं दिख रहे हैं। लोगों में युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कारण साफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




झील में मिला युवक का शव
शिनाख्त नहीं, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed