फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   157-hour special cleanliness drive launched; Mayor wields the broom.

Kanpur News: 157 घंटे के विशेष सफाई अभियान की शुरुआत, महापौर ने लगाई झाड़ू

Sat, 26 Sep 2026 02:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
157-hour special cleanliness drive launched; Mayor wields the broom.
कानपुर। दिनभर हुई बारिश के बीच शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर निगम के 157 घंटे के अनवरत विशेष सफाई अभियान की शुरुआत हुई। महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने शाम करीब साढ़े चार बजे बगिया क्रॉसिंग से अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने खुद झाड़ू लगाकर सफाई कर्मियों का उत्साहवर्धन किया। जोन-6 में बगिया क्रॉसिंग से मामा तालाब तक मुख्य मार्ग पर नालियों और सड़क की सफाई के साथ कूड़ा उठान कराया गया। अभियान में करीब 50 सफाई कर्मी जुटे। सफाई कार्य के लिए एक बॉबकैट, चार टाटा एस, एक जीसीबी और दो कूड़ा डंपर वाहनों का इस्तेमाल किया गया। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई कर्मियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए और उन्हें आवश्यक सुरक्षात्मक उपकरण उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने एकत्र कूड़े के समुचित उठान, परिवहन और निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा। अभियान की शुरुआत जोनल स्वच्छता अधिकारी विजय शंकर शुक्ला के नेतृत्व में हुई। अभियान का समापन गांधी जयंती पर दो अक्तूबर को मोतीझील में होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed