फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   एसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुन दिए निस्तारण के निर्देश

एसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुन दिए निस्तारण के निर्देश

Sun, 16 Jun 2019 02:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
एसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुन दिए निस्तारण के निर्देश
कानपुर देहात। समाधान दिवस पर डेरापुर व रूरा थानें में एसपी ने लोगों की शिकायतें सुनकर शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। अपराध पर नियंत्रण लगाने के साथ ही पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए शनिवार को जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स की अध्यक्षता में डेरापुर व रूरा थाने में आयोजित समाधान दिवस में 10 शिकायतें आईं, जिनमें तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। फरियादियों की शिकायतें सुनने के बाद एसपी ने उन्हें शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाते हुए राजस्व व पुलिस टीम को संबंधित क्षेत्र में तुरंत ही रवाना किया। इसके बाद उन्होंने थाने का निरीक्षण किया, जहां त्योहार रजिस्टर के साथ ही विभिन्न अभिलेखों को देखा। वहीं, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, पुलिस भोजन कक्ष, पूर्व थाने का जर्जर भवन, मुकदमे से संबंधित वाहनों का भी निरीक्षण किया। कार्यालय एवं परिसर में साफ-सफाई के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष रामबहादुर पाल से लंबित विवेचनाओं को अविलंब पूरा कराने तथा रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम दीपाली भार्गव, सीओ तेजबहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक रामबहादुर पाल, चौकी प्रभारी सतेंद्र सिंह, सुभाषचंद्र सिंह सहित लेखपाल व राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे। वहीं रूरा प्रतिनिधि के अनुसार थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान कस्बा के जवाहर नगर निवासी विनय राठौर ने बताया कि नगर पंचायत ने उसके प्लाट पर मिट्टी का ढेर लगा रखा है। वहीं, कार्यालय में शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वहीं, सूतनपुरवा के रामकुमार ने बताया कि गांव के ही कल्लू व जगदीश ने उसके घर की दीवार को गिरा दिया। वहीं, आए अन्य पांच मामलों को एसपी ने मौके पर पुलिस भेजकर कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन

अकबरपुर में इंस्पेक्टर ऋषिकांत शुक्ला की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 12 शिकायतें आई, जिसमें पुलिस की 10 व राजस्व से संबंधित 2 शिकायतें रहीं। इनमें 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शिवली प्रतिनिधि के अनुसार थाना समाधान दिवस में एसडीएम रामशिरोमणि व सीओ रसूलाबाद राजाराम चौधरी ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। जिसमें केवल छह लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देश दिए गए। इस मौके इंस्पेक्टर चंद्रशेखर दुबे,आरके गुप्ता, रूपेश कुमार, सर्वेश पाल, कामता प्रसाद मिश्र, सुरेश कमल मौजूद रहे। राजपुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसीलदार सिकंदरा संजय कुमार कुशवाहा ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। इस दौरान राजस्व संबंधी कुल दो शिकायतें आई, जिसमें किसी का निस्तारण नहीं हो सका। इस मौके पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार जोशी, उपनिरीक्षक कमल किशोर, लेखपाल संजीव कुमार, सर्वेश कुमार, अरुण कुमार, रामकुमार आदि मौजूद रहे। वहीं, रसूलाबाद प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम जेपी पांडेय व कोतवाल ललिल कुमार की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल राजस्व संबंधी कुल 11 शिकायतें आई। जिसमें एक का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने थाने पहुंच औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने अभिलेखों की जांच करने के साथ ही उनके रखरखाव, साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed