फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   सांड़ टकराने से 27 मिनट खड़ी रही वंदे भारत एक्सप्रेस

सांड़ टकराने से 27 मिनट खड़ी रही वंदे भारत एक्सप्रेस

Mon, 27 May 2019 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
सांड़ टकराने से 27 मिनट खड़ी रही वंदे भारत एक्सप्रेस
झींझक। रविवार की देर शाम दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर झींझक व कंचौसी स्टेशन के बीच वाराणसी से दिल्ली की तरफ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन से सांड़ टकरा गया। तेज आवाज के साथ उसके मांस के अवशेष इंजन में फंस गए। इससे शाहपुर फाटक के पास 27 मिनट ट्रेन खड़ी रही। ट्रेन में मौजूद टीएक्सआर स्टाफ ने अवशेषों को निकाल कर ट्रेन को रवाना किया।
विज्ञापन

वाराणसी से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस झींझक स्टेशन से शाम 7:17 बजे निकली। ट्रेन जैसे ही झींझक व कंचौसी स्टेशन के मध्य 7:19 बजे शाहपुर फाटक के पास पहुंची, तभी अचानक पटरी पर सांड़ आ गया। इंजन की चपेट में आकर तेज आवाज के साथ सांड़ के चीथड़े उड़ गए। चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को शाहपुर फाटक के खंभा संख्या 1084 के पास रोक लिया। ट्रेन में मौजूद टीएक्सआर स्टॉप ने अवशेषों को निकाले इसके बाद 7:46 बजे ट्रेन को रवाना किया। स्टेशन मास्टर झींझक राजेंद्र मीणा ने बताया कि इस बीच 27 मिनट ट्रेन खड़ी रही।
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed