फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ऐच्छिक ब्यूरो में चार जोड़े साथ-साथ रहने को हुए राजी

ऐच्छिक ब्यूरो में चार जोड़े साथ-साथ रहने को हुए राजी

Sun, 26 May 2019 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
ऐच्छिक ब्यूरो में चार जोड़े साथ-साथ रहने को हुए राजी
कानपुर देहात। शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित ऐच्छिक ब्यूरो में वैवाहिक चार जोड़े एक साथ रहने को राजी हो गए। जिनको जीवन की बारीकियों के संबंध में जानकारी दी गई। बताया गया कि सुखमय जीवन बिताने के लिए तनाव मुक्त और सांसरिक बंधन युक्त नियमों के आधार पर चलना होगा। जिसमें पति और पत्नी की समानान्तर सोच होना आवश्यक है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन माती में महिला थानाध्यक्ष दुर्गा धीमान की अध्यक्षता में ऐच्छिक ब्यूरो का आयोजन किया गया। पति-पत्नी को पारिवारिक जीवन की बारीकियों के संबंध में समझाया बताया गया, जिसमें चार मामलों में समझौता हुआ। सात पक्षों से संबंधित दोनों पक्ष उपस्थित आए जिन्होंने विचार विमर्श हेतु समय मांगा। तीन प्रकरण ऐच्छिक ब्यूरो से खारिज किये गए। 15 प्रकरण में एक पक्ष आया। इस प्रकार जिन पक्षों ने समय मांगा एवं जो पक्ष उपस्थित नहीं आए उन पक्षों से संबंधित महिला-पुरूष व्यक्तिओं को नोटिस देकर अग्रिम तारीख देकर तलब करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गजनेर थाना क्षेत्र के जलालपुर नागिन मजरा बहबलपुर निवासी काशीप्रसाद और उनकी पत्नी संजू, अकबरपुर के अशोक नगर निवासी सीताराम और उनकी पत्नी रिंकी, अकबरपुर थाना क्षेत्र के हरिराम पुरवा मजरा लाटा निवासी प्रमोद और उनकी पत्नी प्रियंका, भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अहरौली शेख गायत्री नगर निवासी अनुज सचान और उनकी पत्नी निधी सचान के बीच समझौता हो गया। चारो जोड़े साथ-साथ जीवन बिताने के लिए राजी हो गए। जिनको सुखमय जीवन जीने के लिए अधिकारियों ने शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आरपी यादव, कंचन मिश्रा, प्रेम सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक दुर्गा धीमान, कांस्टेबिल चन्दा गुप्ता, देवेश कुमारी व मनीषा कुमारी की मौजूदगी में पारिवारिक विवादों के मध्य मामलों की सुनवाई की गई।



ऐच्छिक ब्यूरो में चार जोड़े साथ रहने को हुए राजी
-तनाव मुक्त और संस्कारित बंधन युक्त दी गई जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed