{"_id":"5ce99877bdec22072a553fdc","slug":"1558812841120-akbarpur-news69","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 दिन बाद भी बहाल नहीं हो सकी विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 दिन बाद भी बहाल नहीं हो सकी विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरवनखेड़ा(कानपुर देहात)। विद्युत विभाग के अधिकारियों की उदासीनता से करीब बीस दिन पूर्व कस्बा गजनेर में टूटे दो विद्युत पोल अब तक नहीं बदले जा सके हैं। जिससे गर्मी में लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। वहीं, पीने के पानी को तरस रहे हैं। जिसको लेकर लोगों में आक्रोश भड़क रहा है।
गजनेर कस्बा निवासी अनंतभान सिंह, अजय मिश्र, पवन मिश्र, संजू बाजपेयी, टिंकू परिहार, बड़े द्विवेदी, कन्हैया तिवारी, शैलेंद्र नाथ द्विवेदी, बदलू कुशवाहा, धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, राजू परिहार ने बताया कि 20 दिन पूर्व आंधी आने से कस्बे के अंदर बिजली के दो पोल टूट कर गिर गए थे। जिसके लिए कई बार विद्युत उपकेंद्र में शिकायत दर्ज कराई गई और विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया। उदासीनता के चलते अधिकारियों ने आम समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया। चिलचिलाती गर्मी की तपन में लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। वहीं, पीने के पानी का संकट गहराया हुआ है। सबमर्सिबल नहीं चल पा रहे हैं। दूसरे मोहल्ले में लगे हैंडपंपों से पानी भरकर लाना पड़ता है। जबकि घरों में बिजली के उपकरण महज शोपीस साबित हो रहे। कस्बावासियों ने बताया कि खंभे तो आ गए लेकिन उनको गाड़ कर तार नहीं कसे जा सके हैं। अवर अभियंता इंद्रजीत पंडित ने बताया कि ठेकेदार को पोल लगाने के लिए निर्देशित किया जा चुका है। खंभे न गाड़ने की जानकारी भी विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करा दी गई है। वह समस्या का निस्तारण कराने का प्रयास कर रहे हैं।
फोटो संख्या25एकेबीपी04-गजनेर में टूटा पड़ा विद्युत पोल।
फोटो संख्या25एकेबीपी05- पवन मिश्र।
फोटो संख्या25एकेबीपी06- बदलू कुशवाहा।
फोटो संख्या25एकेबीपी07- शैलेंद्रनाथ द्विवेदी।
फोटो संख्या25एकेबीपी08- अनंतभान सिंह।
20 दिन बाद भी बहाल नहीं हुई विद्युत आपूर्ति
- आंधी में टूटे पोलों को नहीं बदल सका विभाग
- आधे कस्बे के लोग परेशान, पीने के पानी का संकट
अमर उजाला ब्यूरो
-------------