{"_id":"5ce99798bdec22079179273a","slug":"15588126184-akbarpur-news36","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी को लेकर मंडी समिति में भटक रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी को लेकर मंडी समिति में भटक रहे किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। खरीद केंद्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए शासन ने जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। बावजूद इसके अकबरपुर स्थित मंडी समिति में पानी की समुचित व्यवस्था न होने से किसानों को भटकना पड़ रहा है। यहां चार हैंडपंप में दो हैंडपंप खराब हैं। इनमें से एक में सबमर्सिबल डाल दी गई है। पानी के लिए लोगों को मशक्कत करनी पड़ रही है।
अकबरपुर स्थित मंडी समिति में दो गेहूं खरीद केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों पर किसान पानी के लिए भटक रहे हैं। यहां शासन के आदेशों का अधिकारी पालन तक नहीं कर रहे हैं। किसानों की प्यास बुझाने को लेकर चार इंडिया मार्का नल लगाए गए थे। जिसमें दो खराब हैं। बचे दो हैंडपंप में किसानों को प्यास बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। तब जाकर पानी आता है और उनकी प्यास बुझ पाती है। इसके अलावा कई किसानों को पानी को लेकर लंबी दूरी तय कर हाईवे के पास जाना पड़ रहा है। पेयजल के समुचित प्रबंध न होने के कारण किसानों को गेहूं खरीद केंद्र पर पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। किसानों ने जिम्मेदार अधिकारी से हैंडपंप सही कराए जाने की मांग की है।
-----------
बोले किसान:
- हैंडपंप खराब होने से काफी दिक्कत आ रही है। गेहूं तौल में समय लगता है। इस दौरान कई बार प्यास भी लगती है। जिसके लिए बाहर जाकर पानी पीकर प्यास बुझानी पड़ती है।- राम शंकर गुप्ता, शहजादपुर
विज्ञापन
---------
- कल गेहूं खरीद के लिए मंडी में आया था। यहां खरीद के दौरान कई बार पानी को लेकर बाहर जाना पड़ा जिससे दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। अधिकारियों से कहने के बाद भी कोई पानी की व्यवस्था नहीं की गई है।- श्रीनरायण, जगनपुर
-------------
- शनिवार को गेहूं की खरीद को लेकर वहां पहुंचा। जहां काफी देर औपचारिकता के दौरान कई बार पानी को लेकर भटकना पड़ा है। कर्मचारियों से पूछे जाने पर उन्होंने मंडी में लगे खराब नलों की बारे में बताया। जिसके बाद दूर जाकर प्यास बुझानी पड़ी।- बालादीन तिवारी, नरिहा
--------------
- गेहूं तौल के समय प्यास लगने पर मंडी में लगे हैंडपंप के पास गए। यहां काफी मशक्कत की, तब जाकर पानी आया। वह भी गंदगी के चलते दुर्गंध कर रहा था। इसके बाद बाहर से पाउच मंगाकर प्यास बुझानी पड़ी।- सुनील, कृपालपुर
फोटो संख्या 25एकेबीपी9 व 10- अकबरपुर मंडी समिति परिसर में खराब हैंडपंप।
फोटो संख्या 25एकेबीपी11- राम शंकर गुप्ता।
फोटो संख्या 25एकेबीपी12- श्री नरायण।
फोटो संख्या 25एकेबीपी13- बालादीन तिवारी।
फोटो संख्या 25एकेबीपी14- सुनील।
पानी को लेकर मंडी समिति में भटक रहे किसान
- मंडी समिति में चार में दो हैंडपंप खराब
- प्यास बुझाने को तय करनी पड़ रही लंबी दूरी
अमर उजाला ब्यूरो