{"_id":"5cd71ed8bdec22072e6f766f","slug":"155760206710-akbarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से बाबा-नाती समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की टक्कर से बाबा-नाती समेत तीन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरा (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के निन्हौरा गांव के समीप मुगल रोड पर शनिवार सुबह तिलकोत्सव कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार बाबा, नाती व नाना को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया, उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सिकंदरा थाना क्षेत्र के रतापुर निवासी रमेश चंद्र (60) नाती सनी के साथ बाइक से शुक्रवार को थाना मंगलपुर के अकौङ़हा निवासी भांजे पंकज के तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने गया था। शनिवार की सुबह सनी (17) पारिवारिक नाना जनपद हमीरपुर थाना कुरारा के भैसापाली निवासी शिवराम (65) और बाबा रमेशचंद्र को साथ लेकर लौट रहा था। इसी दौरान सिकंदरा थाना क्षेत्र के निन्हौरा गांव के समीप मुगल रोड पर राजपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने तीनों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे डीएसपी रामकृष्ण मिश्रा ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी शिवकुमार सिंह राठौर ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया। जबकि, फरार चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
सनी के भाई अमन ने बताया कि पिता अजय कुशवाहा व मां सुनीता दिल्ली में प्राइवेट नौकरी कर तीनों भाइयों के साथ ही वृद्ध बाबा रमेश चंद्र व दादी रानी देवी का भरण-पोषण कर रहे हैं। उसने बताया कि मौत की खबर मिलते ही वह दिल्ली से सुबह ही निकल लिए थे।
विज्ञापन
सनी ने इस वर्ष 2019 की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की थी। तीन भाइयों में दूसरे नंबर के सनी को लेकर परिजनों में उम्मीद थी कि वह पढ़ लिख कर परिवार का सहारा बनेगा। बड़े भाई अमन ने बताया कि मिलनसार होने के कारण वह बच्चों के साथ बुजुर्गों का भी प्यारा था। वहीं छोटा भाई अंशू भी घटना के बाद बिलखता रहा।