{"_id":"5cb23e13bdec2214154ebbab","slug":"155518524416-pukhranya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइटगेज से फंसी ट्राला में लदी क्रेन, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइटगेज से फंसी ट्राला में लदी क्रेन, लगा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुखरायां (कानपुर देहात)। शनिवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन से संबंधित रेलवे क्रासिंग-202 पर ट्राला में लदी क्रेन हाईटगेज में फंस गई। जिससे क्रासिंग के दोनों ओर घंटों जाम लगा रहा।
शनिवार को क्रेन लादकर भोगनीपुर से मूसानगर की ओर जा रहा ट्राला रेलवे क्रासिंग के हाईटगेज से फंस गया। चालक ने जिसे निकालने की कोशिश की, लेकिन क्रेन का हिस्सा हाइटगेज से फंसा रहा। जिसे देखकर गेटमैन नितिन सिंह ने आरपीएफ को सूचना दी। मुगल रोड पर वाहनों की कतारें देखकर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। वन-वे करके वाहनों को पास किया। वाहनों की लंबी लाइनों के चलते राहगीरों और दोपहिया वाहनों को खासी परेशानी हुई। आरपीएफ उप निरीक्षक समरजीत सिंह ने बताया कि ट्राला को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।