फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   एक्सप्रेस ट्रेन रोकी, यात्रियों ने किया हंगामा

एक्सप्रेस ट्रेन रोकी, यात्रियों ने किया हंगामा

Fri, 29 Mar 2019 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेस ट्रेन रोकी, यात्रियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
झींझक। दिल्ली हावड़ा रेलवे रुट पर झींझक कंचौसी स्टेशनों के बीच रेल पटरी बदलने का काम चलने के कारण झींझक स्टेशन पर अप लाइन की नंदनकानन एक्सप्रेस को खड़ा किया गया। जिससे यात्रियों ने स्टेशन पर हो हल्ला किया बाद में काम पूरा होने पर ट्रेन को करीब 20 मिनट बाद रवाना किया जा सका। पीछे से आ रही एक्सप्रेस ट्रेनें जहां की तहां खड़ी करा दी गईं।

दिल्ली हावड़ा रेलवे रूट पर गुरुवार को पीडब्ल्यूआई स्टाप ने झींझक व कंचौसी स्टेशनों के बीच पटरी बदलने का काम करने के लिए कंट्रोल टूंडला सूचना करके 12:05 बजे से मिनट से 1:50 बजे तक एक घंटे 45 मिनट के लिए ब्लाक लिया था। उसी दौरान कानपुर की तरफ से दिल्ली की ओर जा रही नंदनकानन एक्सप्रेस को 1 बजकर 32 मिनट पर झींझक स्टेशन की मेन लाइन पर रोक लिया गया।
विज्ञापन


काफी देर ट्रेन न चलने पर ट्रेन से उतरे यात्रियों ने प्लेटफार्म पर हंगामा काटना शुरू कर दिया। स्टेशन कर्मियों ने उन्हें शांत किया। ब्लॉक खत्म होने के बाद ट्रेन को करीब 20 मिनट बाद रवाना किया जा सका। इस दौरान अप के एडवांस सिंग्नल के पास गोरखपुर ओखा एक्सप्रेस खड़ी रही। नासरसेड़ा फाटक के पास गोहाटी दिल्ली एक्सप्रेस खड़ी रही। अप लाइन की कालका एक्सप्रेस को खमहैला फाटक के पास खड़ा किया गया। जिससे ट्रेन में सवार यात्रियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। स्टेशन मास्टर झींझक राजेंद्र मीणा ने बताया कि ब्लॉक के कारण अप ट्रेने जहां की तहां खड़ी रही। ब्लाक समाप्त होने पर यातायात बहाल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक्सप्रेस ट्रेन रोकी, यात्रियों ने किया हंगामा
20 मिनट बाद किया जा सका रवाना
अमर उजाला ब्यूरो

फोटो संख्या 28एकेबीपी04- झींझक स्टेशन पर खड़ी नंदन कानन एक्सप्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed