फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   एसबीआई के एटीएम से निकला नकली नोट

एसबीआई के एटीएम से निकला नकली नोट

Tue, 26 Mar 2019 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
एसबीआई के एटीएम से निकला नकली नोट

विज्ञापन
कानपुर देहात। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के देवीपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा मोहम्मदपुर के एटीएम से दो हजार का नकली नोट निकला। जिसको लेकर ग्राहकों में हडकंप मच गया। जिसकी शिकायत शाखा प्रबंधक और पुलिस चौकी में की है।

मोहम्मदपुर निवासी नवाब सिंह सोमवार शाम देवीपुर चौराहा स्थित स्टेट बैंक की शाखा के बाहर लगे एटीएम से रुपये निकालने गया था। उसने कार्ड लगाकर 9,000 रुपये निकाले। जिसमें चार नोट दो-दो हजार और दो पांच-पांच सौ रुपये के निकले। इसमें एक नोट मोटे कागज में दिखा, उसे लेकर नवाब सिंह शाखा प्रबंधक अंजेश कुमार के पास पहुंचे। आरोप है कि शाखा प्रबंधक ने एटीएम से नकली नोट निकलने शिकायत को मानने से इंकार कर रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी। नवाब ने कहा कि उसके पास अन्य रुपये नहीं हैं, तलाशी ले सकते हैं।
विज्ञापन


बैंक प्रबंधक नहीं माने तो वह पुलिस चौकी पहुंचा। चौकी इंचार्ज ने यूपी 100 पर शिकायत करने को कहा। सूचना देते ही यूपी 100 की पुलिस आ गई। दरोगा ने कहाकि मंगलवार को शाखा प्रबंधक सुनवाई न करे तो कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराएं। शाखा प्रबंधक ने बताया कि ग्राहक ने एटीएम से नोट निकालने के बाद दिखाया जो सभी नोटों से भिन्न है। इससे बैंक अधिकारियों को अवगत कराएंगे। नोट का नंबर ले लिया है उसकी जांच कराई जाएगी। एटीएम में नोट की मशीन से जांच के बाद लगाया जाता है। जांच में जो होगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। नोट की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





एसबीआई के एटीएम से निकला नकली नोट
बैंक प्रबंधक ने शिकायत तक नहीं सुनीं, चौकी पुलिस ने भी लौटाया
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या 25एकेबीपी10- एटीएम से निकला नकली नोट दिखाता युवक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed