{"_id":"5c9538c8bdec2214074bf7ae","slug":"155328335811-pukhranya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली मिलन में प्रतिभाओं का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली मिलन में प्रतिभाओं का सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पुखरायां/बरौर। भारतीय जन कल्याण मंच ने शुक्रवार को डढ़वापुर में होली मिलने समारोह आयोजित किया गया। इसमें महिला पुरुषों की फाग गायन प्रतियोगिता के साथ मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत और नाम रोशन करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। फाग गायन के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम भोगनीपुर ने सरदार पटेल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।उन्होंने कहा कि होली स्नेह व प्रेम का त्योहार है। प्रेम का रंग स्याहा व फीका नहीं पड़ता है। अध्यक्षता कर रहे भारतीय जन कल्याण मंच के अध्यक्ष डा. सोने लाल पटेल ने कहा कि होली में लोग भेदभाव भूलकर रंग व गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई देते है। होली का सामाजिक व धार्मिक स्वरूप बड़ा ही मनोरम है। पौराणिक कथा में अधर्म रूपी होलिका पर प्रहलाद की विजय धार्मिक आस्था को बल प्रदान करती है। होली पर रंग खेलने की परंपरा सहनशील व भेदभाव मुक्त समाज के निर्माण का संदेश देती है।
कहा कि भाईदूज पर लोग शराब पीना, मांस खाना आदि गलत कार्य करते हैं। लोगों को भाईदूज के दिन एकत्र कर अच्छे काम करने के लिए प्रोत्साहित करना है। समारोह में हाईस्कूल के मेधावी छात्रा बजई बुजुर्ग की अनीषा पाल पुत्री सर्वेश पाल , कलेनापुर-मलासा के सुभाष यादव, मइंटरमीडिएट के हर्ष सचान, सचिन यादव व स्नातक के राजवैभव, शहनीज खान को पुरस्कृत किया गया। चकचालपुर की आस्था सचान को एमडी में प्रवेश पाने, अरहरियामऊ की कामना सचान तमिल फिल्मों में काम करनेे, डढ़वापुर की अंकिता सचान वनस्थली विश्वविद्यालय में गोल्ड मेडल मिलने पर सम्मानित किया गया। श्रीपाल सचान, वीरेंद्रसिंह, अजीतसिंह, मुनिनाथ, अशोक सचान व इंद्रपाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन अनूप सचान ने किया। समाजसेवी अजय सचान, नीतम सचान, सुरेश सचान, संतशरण सचान, राजकुमार, डा. सीताराम, पिंकू सचान, कुंवरलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
होली मिलन में प्रतिभाओं का सम्मान
महिला और पुरुषों की फाग गायन प्रतियोगिता भी हुई
फोटो - 22 पीयूकेपी 2 : सरदार पटेल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करते उपजिलाधिकारी।
फोटो - 22 पीयूकेपी 3 : फाग गायन प्रस्तुत करतीं महिलाएं।