फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   साक्षर महिलाएं ही अधिकारों के प्रति सजग होंगी

साक्षर महिलाएं ही अधिकारों के प्रति सजग होंगी

Wed, 13 Mar 2019 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
साक्षर महिलाएं ही अधिकारों के प्रति सजग होंगी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात/डेरापुर। महिला सशक्तीकरण को लेकर मंगलवार को बीआरसी परिसर में जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के माध्यम से महिला साक्षरता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला अधिकार के बारे में लोगों को बताया गया। साथ ही मौजूद लोगों को महिला सशक्तीकरण को लेकर शपथ दिलाई गई।

अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत डेरापुर बीआरसी परिसर में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। अपराजिता मुहिम के तहत आयोजित गोष्ठी में बीईओ उदय नारायण कटियार ने कहा कि महिला अधिकारों के लिए स्वयं का जागरूक होना आवश्यक है लेकिन इसके लिए साक्षरता अति महत्वपूर्ण है क्योंकि साक्षर व्यक्ति ही अपने अधिकारों के प्रति सजग हो सकता है। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाओं का परचम लहरा रहा है।
विज्ञापन


शिक्षा, खेलकूद, स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि महिलाएं तो अंतरिक्ष तक अपनी प्रतिभा के दम पर ही झंडा फहरा रही हैं। महिलाओं की सोच में परिवर्तन आया है। अब वह राष्ट्र एवं समाज के लिए कार्य कर रही हैं। इसके साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं, महिला अधिकारों को लेकर जागरुक किया गया। साथ ही कार्यक्रम में मौजूद लोगों को महिला सशक्तीकरण की शपथ दिलाई गई। इस दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यपिका सुमन देवी ने बताया कि आज के पुरुष प्रधान समाज में लोग महिलाओं के साथ भेदभाव करते हैं, उन्हें पुरुषों से कम आंका जाता है। जबकि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। वह अपने अधिकारों को लेकर सजग हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान एबीआरसी पीयूष मिश्र, आदित्य त्रिपाठी, प्रकाश मोहन, रंजना, रूबी, जिज्ञासा यादव, अपर्णा, संगीता देवी, संजू देवी, सूरतवती, सुमन, राज कुमारी, मीनाक्षी, ज्योति यादव, मंजू सागर, पुष्पा रानी, करुणा सोनकर, प्रियंका आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।




साक्षर महिलाएं ही अधिकारों के प्रति सजग होंगी
बीआरसी डेरापुर में हुई अमर उजाला अपराजिता 100 मिलयन्स स्माइल्स की गोष्ठी
क्रासर
महिला अधिकार, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला साक्षरता के प्रति किया जागरूक
फोटो संख्या 12एकेबीपी11- अपराजिता कार्यक्रम के तहत आयोजित गोष्ठी में जानकारी देते बीईओ
फोटो संख्या 12एकेबीपी12- नारी सशक्तीकरण की शपथ लेते लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed