फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   अब अपराध न सहेंगे, चुप न रहेंगे

अब अपराध न सहेंगे, चुप न रहेंगे

Sat, 09 Mar 2019 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
अब अपराध न सहेंगे, चुप न रहेंगे

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत शुक्रवार को रूरा क्षेत्र बनीपारा स्थित इंटर कालेज में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बेटियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ शिक्षित होने की सीख दी गई। उन्हें नारी गरिमा के प्रति जिम्मेदार बनने और संवेदनशीलता से काम करने की शपथ भी दिलाई गई।

बनीपारा गांव के पं हृदय नारायण सार्वजनिक इंटर कालेज में हुई गोष्ठी महिला हिंसा पर चुप न रहने के लिए प्रेरित भी किया गया। शिक्षिका सौम्या पांडेय, टीना परवीन, मंजू सविता ने कहा कि महिला हिंसा तभी रुक सकती है जब पुरुष अपनी सोच बदलें और समाज में अपने एकाधिकार को छोड़कर महिलाओं को भी समान अधिकार दें। विद्यालय की शिक्षिकाओं, छात्राओं सहित 70 लोगों ने संकल्प पत्र भरे और शपथ ली।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य बृजेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि ये अभियान महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि घर और बाहर दोनों स्थानों पर महिलाएं उत्पीड़न का शिकार होती रही हैं। चुप्पी किसी भी मामले का समाधान नहीं है इसलिए अब इस हिंसा के खिलाफ महिला और पुरुष दोनों को आवाज उठाने का समय आ गया है। इस दौरान शिक्षिका शिल्पी सविता, उपासना पांडेय, शोभा कुशवाहा, दिव्यांषी, अरुणिमा, प्रीती, अजमेर यादव और छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकबरपुर के वृद्धा आश्रम में महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति बताया गया। जिसमें महिला हेल्प लाइन नंबर 181 के बाबत जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जानकारी दी। जिला प्रोबेशन अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने कहा कि महिलाओं का सशक्त बनाने के लिए सरकार अनेक योजनाएं चला रही हैं। सबसे महत्वपूर्ण है कि महिला हेल्प लाइन नंबर 181 में महिलाएं काल करके अपनी समस्याएं बता कर जानकारी ले सकती हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या व परेशानी में महिलाएं, छात्राएं 24 घंटे निशुल्क नंबर 181 डायल कर अपनी समस्या बताकर मदद ले सकती हैं। शिक्षा से लेकर उद्योग तक महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं चल रही हैं।


इस मौके पर सुनील कुमार, प्रतिमा श्रीवास्तव, महिला कल्याण अधिकारी विशाखा वर्मा, जिला समन्वयक रिचा तिवारी, महिला हेल्पलाइन की सीता तोमर, स्नेहा विश्वकर्मा, अकबरपुर सीडीपीओ रामकुमारी आदि मौजूद रहीं। इसके साथ ही जनपद के विभिन्न स्थानों पर महिला दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें अकबरपुर के पुष्पेय हास्पिटल की ओर से महिला सम्मान को लेकर आयोजित कार्यक्रम में महिला को स्वास्थ्य एवं शिक्षा को लेकर जागरूक किया गया। ब्यूरो


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गदाईखेड़ा गांव में नेकद्वार सेवा समिति ने कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को सरकारी योजनाओं, स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दीं। माहवारी के दौरान संक्रमण से बचने के लिए सेनेटरी नेपकिन भी बांटे गए। अकबरपुर की समाजसेवी कंचन मिश्रा ने कहा कि पुत्र वंश चलाता है तो पुत्री भी परिवार की अंश है। उन्होंने जनधन, सुकन्या समृद्धि योजना, सौभाग्य, उज्जवला, किसान सम्मान, आयुष्मान भारत योजनाओं की जानकारी देकर इनका लाभ उठाने की महिलाओं से अपील भी की। केंद्रीय विद्यालय की पूर्व उपाध्यक्ष सपना बंसल ने माहवारी की समस्याओं व भ्रांतियों के बारे में जानकारी दी। स्वाती सचान ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में प्रगति कर रही हैं। हमें बेटा बेटी में फर्क नहीं करना चाहिए। समिति के महासचिव डा. धीरेंद्र सचान ने निशुल्क फि थियोंथेरिपी कैंप लगाया। कुसुमदेवी, प्रतिमा, बबीता, उर्मिला, मालती, शंकुतला, तारा देवी, श्यामादेवी, शांति देवी, तुलसी, रीना, पार्थ बंसल, संदीप बंसल, हर्षित सचान मौजूद रहे।



अमरौधा के पिलखिनी, शाहजहांपुर में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। पिलखिनी गांव में बीडीओ ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। प्रभारी एडीओ पंचायत मधुलता ने अजीविका मिशन, स्वयं सहायता समूह की जानकारी दी। इस दौरान टीवी पर प्रधानमंत्री के मन की बात भी सुनाई गई। सहायक विकास अधिकारी एसएन कश्यप ने स्वयं सहायता समूह की जानकारी दी। 12 महिलाओं को साल उढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। ग्राम पंचायत सचिव प्रतिभा सिंह, राखी गुप्ता, अंकित सचान, दिग्विजय सिंह, राकेश कुमार, रिचा सचान, रिंकल सिंह मौजूद रहे। शाहजहांपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में शिविर लगा कर किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बरौर थाना इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार ने महिला सिपाही सरोजा, नीलू, दीपिका को सम्मानित किया। राजीव यादव, प्रशांत गिरि, संजय सिंह, राजकुमार आदि मौजूद रहे।


अब अपराध न सहेंगे, चुप न रहेंगे
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स की गोष्ठी में छात्राओं ने ली शपथ
क्रासर
बेटियों को अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया गया
फोटो संख्या 10- अपराजिता कार्यक्रम में शपथ लेते छात्र छात्राएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed